फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bjp presedent amit shah in vrindavan

भौतिक विकास के साथ दुनिया को आध्यात्मिक संदेश दे रही मोदी सरकार

Mon, 08 Feb 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/वृंदावन Updated Mon, 08 Feb 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
bjp presedent amit shah in vrindavan
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा लंबे समय के बाद देश में ऐसी सरकार आई है, जो भौतिक विकास के साथ भारत का आध्यात्मिक संदेश दुनिया में फैलाने का काम कर रही है। सरकार के इसी प्रयास से अब दुनिया ऋषि-मुनियों के बताए योग के रास्ते से आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन


वृंदावन में श्रीप्रियाकांतजु दिव्य दर्शन महोत्सव के दौरान अमित शाह ने कहा कि लंबे समय से देश की सरकारों का धर्म से बड़ा अंतर हो चला था। गलत मिथक पर चलकर देश की राजनीति ने ऐसा किया। अब हिंदू सनातन धर्म को संभालने का काम किया जा रहा है। यहां की संस्कृति को बचाने का काम सरकार कर रही है।
विज्ञापन


जिस योग को ऋषि मुनियों ने अपने विज्ञान से तैयार किया, अब उसी योग और आयुर्वेद के माध्यम से दुनिया को आगे बढ़ने का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह भूमि भगवान श्रीकृष्ण की है, जो यहां जन्मे और गीता का संदेश दिया। सनातन धर्म के लिए यह स्थली नई ऊर्जा का केंद्र बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सोलंकी, केन्द्रीय इस्पात मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, छत्तीसगढ़ के मंत्री ब्रजमोहन अग्रवाल, मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश जोशी, ठाकुर देवकी नंदन, सांसद हेमा मालिनी, अभिनेता मुकेश खन्ना, सांसद मीनाक्षी लेखी, अरविंद मेनन, इंद्रेश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।

गंगा निर्मल होगी तो यमुना भी होगी निर्मल
महोत्सव  के आयोजक देवकीनंदन ठाकुर ने अपने संबोधन में देश भर में गोहत्या पर रोक, वृंदावन में निर्मल यमुना का प्रवाह और स्कूलों में संस्कार युक्त शिक्षा की बात कही। उन्होंने कहा कि इंगलिश मीडियम स्कूलों में बच्चों को तिलक और कंठी पहन कर जाने से रोका जाता है।

इस पर अमित शाह ने कहा यह उनके मन की बात है। सरकार इसी रास्ते पर चल रही है। मीडिया कर्मियों ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री उमा भारती के स्वच्छ व निर्मल यमुना के वादे  पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि गंगा साफ होगी तभी यमुना शुद्ध होगी। नमामि गंगे के बाद ही यमुना शुद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed