फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP organisation election

भाजपा संगठनात्मक चुनाव : सहमति में रार

Mon, 28 Dec 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 28 Dec 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
BJP organisation election
भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तर पर हो रहे संगठनात्मक चुनाव में एक बार फिर आम सहमति से ही मंडल और जिला अध्यक्ष का चयन होना है। इसके लिए करीब एक पखवाडे़ से चल रही प्रक्रिया में अब तक सिर्फ 7 मंडल अध्यक्षों पर ही आम राय कायम हो सकी है। बाकी के लिए आपसी रार आडे़ आ रही है।
विज्ञापन


वर्तमान में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव इस बार जिले में 20 मंडल के लिए हो रहे हैं। पूर्व में यह संख्या 34 थी लेकिन संगठन की नवीन व्यवस्था के तहत इस बार ब्लॉक मुख्यालय और नगर पंचायतों में 100 बूथों पर एक मंडल गठित किया गया है। मथुरा शहर को भी चार मंडलों में विभाजित कर दिया गया है।
विज्ञापन


इन सभी मंडलों के लिए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया में अब तक सात मंडलाें में ही आम सहमति बन सकी है। बाकी के लिए प्रयास निरंतर जारी है। लेकिन, आम सहमति में असफलता मिलने पर तीन नाम पैनल में ब्रज प्रांत को भेजे जाएंगे, जहां एक की घोषणा की जाएगी। मथुरा शहर के सभी चार मंडलों में अध्यक्ष पद के लिए चार से छह दावेदार सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलों के अलावा इस बार जिला अध्यक्ष का चुनाव भी ऊपर से तय होना है। हालांकि इसके लिए कोशिश स्थानीय स्तर पर आम सहमति बनाने की हो रही है। अब तक दावेदारी के रूप में पूर्व सांसद तेजवीर सिंह, वर्तमान जिलाध्यक्ष डा. डीपी गोयल, विनोद अग्रवाल के नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं। इनके अलावा संजय प्रताप सिंह, राजकुमार मांट वालों का नाम भी चर्चा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed