फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bjp neta ko pita

बिरज में जन्मे ब्रजराज बलदेव कुमार बधाई हो...

Thu, 05 Sep 2019 12:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
bjp neta ko pita
मथुरा। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में जुटे नगर निगम के अधिकारियों के काम में हस्तक्षेप करना भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष को भारी पड़ गया। नगर आयुक्त की मौजूदगी में उनके गनर ने भाजपा पदाधिकारी की पिटाई कर डाली। मारपीट करने वाले गनर तथा नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 10 बजे नगर आयुक्त रविन्द्र कुमार मांदड़ द्वारा मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की तैयारियों को लेकर सौंख अड्डा की रेलवे लाइन के पास स्वच्छता संबंधी निरीक्षण किया जा रहा था। उनके साथ संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह तथा अन्य अधिकारीगण भी थे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह होरा वहां से गुजरे। उन्होंने निरीक्षण कर रहे अधिकारियों से पूछताछ की तथा बताया कि वह भाजपा के पदाधिकारी हैं।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद अधिकारियों के गनर तथा कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इससे उनका हाथ टूट गया है। भाजपा पदाधिकारी द्वारा कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम मुख्यमंत्री के रूट पर सफाई कार्य का निरीक्षण कर रहे थे। उसी समय वहां पर उक्त व्यक्ति ने पहुंचकर कार्य मेें हस्तक्षेप किया। इससे वहां जाम लग गया। इस दौरान वहां मौजूद गनर आदि ने उस व्यक्ति को वहां से हटाया था।
अजीत कुमार सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed