फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP members remembered the contribution of Ahilyabai Holkar

Mathura News: भाजपाइयों ने अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को किया याद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
BJP members remembered the contribution of Ahilyabai Holkar
मथुरा।भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के उपलक्ष में लगाई प्रदर्शनी - फोटो : mathura
मथुरा। अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर भाजपाइयों ने शनिवार को उनके जीवन, कार्यों एवं समाज सुधार में उनके योगदान को प्रदर्शित किया। साथ ही उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम जिला कार्यालय भाजपा पर आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, महापौर विनोद अग्रवाल व महानगर हरिशंकर राजू यादव ने अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही उनके अद्वितीय प्रशासनिक कौशल, जनकल्याणकारी नीतियों एवं सांस्कृतिक योगदान को याद किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन नारी शक्ति, जनसेवा और सुशासन का प्रतीक है। महापौर ने कहा कि समाज सुधार एवं धार्मिक सहिष्णुता के क्षेत्र में अहिल्याबाई का योगदान अविस्मरणीय है।
विज्ञापन

जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि भाजपा जिले के सभी मंडलों में रानी अहिल्याबाई के जनशताब्दी वर्ष में 21 से 31 मई तक विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करा रही है। जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी, अनिल चौधरी, आकाश चौधरी, मुदिता शर्मा, अजय परखम, विनीत शर्मा, पवन हिंडौन, संजय शर्मा, अंकुर अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed