फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP members organized an exhibition based on the life of PM Modi

Mathura News: भाजपाइयों ने पीएम मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
BJP members organized an exhibition based on the life of PM Modi
मथुरा। प्रदर्शनी के शुभारंभ के दौरान मौजूद कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण व अन्य।  - फोटो : mathura
मथुरा। पीएम मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को डैंपियर नगर में प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण व जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। यह प्रदर्शनी दो अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन के अब तक के सफर के अलावा केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भी दर्शाया गया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जगह-जगह फल और मिठाई बांटी। जिले के आठ मंडलों में 450 लोगों ने रक्तदान किया। दो अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर विशेष कार्यक्रम होंगे। इस विशेष प्रदर्शनी में विद्यार्थी, युवा, किसान और महिलाएं भी पहुंचीं।
विज्ञापन

इस दौरान गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, देवेंद्र शर्मा, मनुकांत पांडे, नरदेव चौधरी, कोसी चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल और जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed