{"_id":"682790b48f5ab1f26a03d83a","slug":"bjp-members-are-divided-in-tiranga-yatra-mathura-news-c-29-1-mtr1013-397412-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: तिरंगा यात्रा में भाजपाई दो फाड़, झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: तिरंगा यात्रा में भाजपाई दो फाड़, झड़प
विज्ञापन
मथुरा। तिरंगा यात्रा में झगड़ते भाजपाई।
- फोटो : mathura
राया (मथुरा)। भाजपा ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर शुक्रवार को कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा जैसे ही शुरू हुई, उसे अपने-अपने क्षेत्रों से निकालने को लेकर कार्यकर्ता दो गुटों में बंट गए। नोकझोंक और झड़प होने पर विधायक चले गए। यात्रा करीब 15 मिनट तक रुकी रही। बाद में उसे कटरा बाजार होकर निकाला गया।
मथुरा मार्ग स्थित नेहरू पार्क से निकाली यात्रा का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, विधायक पूरन प्रकाश, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे ने तिरंगा लहराकर किया। मंत्री लक्ष्मीनारायण ने कहा कि पाकिस्तान काे ईंट का जवाब पत्थर से मिला है। हम सब को एकजुट रहना है।
यात्रा जैसे ही कटरा फाटक पर पहुंची विवाद शुरू हो गया। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश बंसल यात्रा को हाथरस रोड होते हुए ले जाना चाहते थे, जबकि नगर पंचायत चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल यात्रा को बाजार होकर ले जाने के पक्ष में थे। इसी बात पर हुए विवाद में कार्यकर्ता दो गुटों में बंट गए। बाद में यात्रा को कटरा बाजार होकर निकाला गया।
विज्ञापन
यात्रा हाथरस मार्ग, मांट रोड होते हुए राष्ट्रीय इंटर काॅलेज पर संपन्न हुई। यात्रा में युवा हाथों में तिरंगा लेकर जोश में भारत माता की जय के नारे लगाते चल रहे थे। मंत्री लक्ष्मीनारायण ने कहा कि कार्यकर्ता दो गुट में नहीं बंटें, यह तो उनका उत्साह था जो यात्रा को अपनी तरफ ले जाना चाहते थे। विधायक पूरन प्रकाश ने बताया कि वह कार्यक्रम छोड़ कर नहीं आए हैं। नातिनी की तबीयत खराब है और वह फरीदाबाद में भर्ती हैं, इस कारण उन्हें जल्दी आना पड़ा।
यात्रा में ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष निहाल सिंह आर्य, जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी, पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, भाजपा राया मंडल अध्यक्ष रामकुमार उपाध्याय, अनिल रावत, राकेश बंसल, अभिषेक पाराशर, अंकुर देवा प्रधान व विशाल पाराशर आदि शामिल रहे।