फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bjp meeting for up election in mathura

यूथ को बूथ पर ले जाने के लिए झोंकी ताकत

Mon, 05 Sep 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 05 Sep 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
bjp meeting for up election in mathura
bjp logo
अब भाजपा का पूरा ध्यान नव मतदाता पर आ टिका है। इन नव मातादाताओं को वोटिंग लिस्ट में शामिल कराने के लिए पांच सितंबर से गांव और शहर में भाजपा कैंप लगाएगी। इसके अलावा बूथों की मजबूती के लिए विधानसभावार सम्मेलन करके जीत की रणनीति को अमलीजामा पहनाएगी। इनके माध्यम से भाजपाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनाएंगे।
विज्ञापन


अग्रवाटिका में मथुरा-वृंदावन विधानसभा के कार्यकर्ताओं की मीटिंग को संबोंधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जनधन योजना, फसल बीमा योजना, मुद्रा बैंक योजना,  सुकन्या धन योजना, उज्ज्वला योजना, अटल पेंशन योजना, दुर्घटना बीमा योजना व अन्य सभी योजनाओं को कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचाए। शहीदों को सम्मान और उनके परिवारों को आर्थिक सहायता भाजपा सरकार में ही संभव है। 
विज्ञापन


जिला प्रभारी रघुराज सिंह ने कहा कि नव मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत एक जनवरी 2017 को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे युवक युवतियों के मतदाता फर्म भरवाकर राज्य निर्वाचन आयोग का सहयोग करें। जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि पांच से 10 सितंबर तक भाजपा प्रत्येक मंडल में कैंप लगाकर नव मतदाता पंजीकरण अभियान का कार्य करेगी। शुरुआत सोमवार को शहर के ह्दयस्थल होलीगेट से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्वमंत्री रविकांत गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर ओमप्रकाश सिंह, डा. देवेंद्र शर्मा, मुकेश खंडेलवाल, तरुण सेठ, चिंताहरण चतुर्वेदी, पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता, अनिल चौधरी, दीपा अग्रवाल, आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री सिद्धार्थ लोधी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed