फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP leader Uma Bharti reached Vrindavan said grand temple of Lord Shri Krishna should be built in Mathura

UP News: भाजपा की फायरब्रांड नेता उमा भारती पहुंचीं वृंदावन, श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस पर कही दिल की बात

Thu, 17 Oct 2024 08:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 17 Oct 2024 08:12 PM IST
सार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में भाजपा की फायरब्रांड नेता उमा भारती पहुंचीं। उन्होंने कहा कि मेरी दिली इच्छा है कि श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर जन्मभूमि की जगह पर बनना चाहिए। 

विज्ञापन
BJP leader Uma Bharti reached Vrindavan said grand temple of Lord Shri Krishna should be built in Mathura
वृंदावन पहुंचीं भाजपा नेता उमा भारती। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में गुरुवार को मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती पहुंची। यहां उन्होंने कहा कि स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मामला न्यायालय में है। लेकिन, मेरी आस्था न्यायालय में नहीं है। मेरी इच्छा है कि मथुरा में भगवान श्री कृष्ण का भव्य मंदिर बनना चाहिए।

विज्ञापन


बुधवार को तीर्थ नगरी वृंदावन पहुंची। फायर ब्रांड नेता साध्वी उमा भारती पूरी तरह अध्यात्म के रंग में रंगी नजर आई। सर्वप्रथम उन्होंने शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में जग प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में पूजन अर्चन किया। इसके बाद वह अपनी आराध्य प्राचीन राधा बाग स्थित कात्यायनी मंदिर पहुंची। 
विज्ञापन

 

यहां उन्होंने मां भगवती का आराधना कर देश में सुख शांति की कमाना की। इसके बाद वह अपने काफिले के साथ यमुना के केशीघाट पर पहुंची। जहां मोक्ष दायिनी मां यमुना महारानी एक पूजन अर्चन कर देश में सुख शांति की प्रार्थना की।
विज्ञापन

इस दौरान पत्रकारों से रूबरू हुई  साध्वी उमा भारती ने कहा कि धार्मिक नगरी वृंदावन से उनका एक अलग ही नाता है। उन्होंने अपने राजनेतिक केरियर की शुरुआत मां कात्यायनी के आशीर्वाद से की थी। आज वह जिस मुकाम पर है वह उनकी आराध्य मां कात्यायनी का आशीर्वाद है। वहीं उन्होंने कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनाए जाने के सवाल पर कि वह पार्लियामेंट में इस मुद्दे को पूर्व में ही उठा चुकी है।
विज्ञापन

उनकी दिली इच्छा है, कि कृष्ण जन्म भूमि पर भगवान श्री कृष्ण का भव्य मंदिर बने और भगवान कृष्ण अपने भव्य मंदिर में बिराजमान होकर भक्तों को दर्शन दें। इस दौरान सेवायतों गोस्वामियों द्वारा उन्हें प्रसादी व अंग वस्त्र भेंट किए गए। वहीं सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed