फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bjp leader died in accident

एक्सप्रेसवे पर हादसे में भाजपा नेता की मौत

Mon, 25 Jul 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 25 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
bjp leader died in accident
accident - फोटो : graphic
यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह हुए हादसे में आगरा के पिनाहट निवासी भाजपा नेता की मौत हो गई। एक्सप्रेसवे के अलग-अलग स्थानों पर दो हादसे हुए। इनमें आठ लोग घायल हैं।
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे पर एक स्कार्पियो सुबह करीब छह बजे से आगरा की ओर जा रही थी। महावन थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 115 के समीप नगला तेजा और कारब के बीच अचानक टायर फटने से गाड़ी बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई।
विज्ञापन


इसमें सवार भाजपा नेता रामसेवक निषाद (45) निवासी मोहल्ला मल्हन टूला पिनाहट आगरा, अर्जुन सिंह और गोवर्धन लाल निवासी पिनाहट गंभीर रूप से घायल हो गए। पांच अन्य को भी चोट आईं।  गंभीर घायलों को एक्सप्रेसवे कर्मियों ने उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। जहां से चिकित्सकों ने घायलों को आगरा रेफर कर दिया। भाजपा नेता की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा हादसा थाना बलदेव क्षेत्र में माइल स्टोन 128 पर हुआ। शनिवार रात आगरा से नोएडा की ओर जा रहे आयशर कैंटर के चालक को झपकी आने से आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गया। हादसे में कैंटर चालक घायल हो गया। एक्सप्रेसवे कर्मियों ने उन्हें उपचार के लिए आगरा भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed