फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bjp leader amit sah innaugrate parmanand vatsalayam

स्वामी परमानंद वत्सालयम का लोकार्पण

Wed, 17 Feb 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 17 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
bjp leader amit sah innaugrate parmanand vatsalayam
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 16 आवासों से सुसज्जित स्वामी परमानंद वत्सालयम भवन का लोकार्पण किया। 
विज्ञापन


इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष को साध्वी शिरोमणि ने बताया कि यह भवन में वात्सल्य वह पारिवारिक इकाई है जिसमें भाव संबंधों पर आधारित नानी, मां, मौसी, बेटा, बेटियां निवास करते हैं।

वात्सलय ग्राम स्थित गोकुलम में 100 परिवारों के निवास की योजना में पहले निर्मित 18 आवासों में परिवार और बच्चे रह रहें हैं। कार्यक्रम में आरके ग्रुप के चेयरमैन रामकिशोर अग्रवाल, मथुरा पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता, विहिप नगर अध्यक्ष सौरभ गौड़, संजय भैया, जगदीश मुखी,
विज्ञापन


मोहन लाल पारीख, साक्षी चेतना, ओमप्रकाश गोयनका, विपिन अग्रवाल, संजय शर्मा, मुकेश सारस्वत, वरुण तिवारी, जयभगवान अग्रवाल, अजय गोयनका, पुनीत, साध्वी स्वरूप, साध्वी शिरोमणि आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘संत जहां बैठ जाए वही तीर्थ’
वृंदावन। साध्वी ऋतंभरा ने कहा है कि भागवत सुनने से सभी समस्याओं का समाधान हो जाता है। जिस व्यक्ति को तनाव ने घेर लिया हो वह श्यामसुंदर-राधा नाम की डोर लगाले तो सहज ही मुक्ति मिल जाएगी।

उन्होंने कहा कि संत की शरण में जाने और भक्ति में लीन होने वाले का कलियुग कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। संत तीर्थों में नहीं जाते, वह जहां बैठ जाते हैं वही तीर्थ बन जाता है।

लोकसभा स्पीकर, कैबिनेट मंत्री आज आएंगे
वृंदावन। वात्सल्य महोत्सव संयोजिका साध्वी शिेरोमणि एवं मीडिया प्रभारी उमाशंकर राही ने बताया कि 18 फरवरी को पूर्वान्ह में लोकसभा अध्यक्षा सुमित्रा महाजन, केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र वात्सल्य ग्राम आएंगे और मां कलावती पालयम् कन्या छात्रावास के द्वितीय चरण का शिलान्यास करेंगे।

‘केंद्र सरकार यमुना शुद्धीकरण के लिए गंभीर’
बरसाना। वात्सल्य ग्राम में बुधवार को यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकांत शास्त्री और तकनीकी सलाहकार राधाप्रिय ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। उन्हें यमुना मुक्तिकरण और शुद्धीकरण के बारे में बताया।

संयोजक राधाकांत शास्त्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को संत रमेश बाबा के द्वारा जंतर-मंतर पर 15 अगस्त से शुरू होने वाले अनशन के बारे में अवगत कराया। शाह ने कहा कि केन्द्र सरकार यमुना शुद्धीकरण के लिए गंभीर है और शीघ्र ही दिल्ली में यमुना के समानांतर नाला निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।


इसके लिए विभाग की ओर से सर्वे भी कराया जा चुका है। यमुना में प्राकृतिक प्रवाह और एनजीटी के दिशा-निर्देश पर सरकार कार्य करेगी। यमुना शुद्धीकरण के लिए संबंधित राज्य से सहमति के बाद वार्ता भी की जा रही है। इस अवसर पर सचिव सुनील सिंह, मुक्तिकरण के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुशील गोस्वामी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed