फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP is fighting to win hearts with votes: Aseem Arun

मत के साथ मन जीतने को लड़ रही है भाजपा : असीम अरुण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
BJP is fighting to win hearts with votes: Aseem Arun
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मथुरा। भाजपा देशवासियों के मत के साथ ही उनका मन जीतने के लिए चुनाव लड़ रही है। उप्र में भाजपा को सभी 80 लोकसभा सीट मिलने जा रही हैं। बूथ अध्यक्षों का जोश-उत्साह इस बात का गवाह है कि जनता तीसरी बार नरेंद्र मोदी का पीएम बनाने के लिए तैयार है। मथुरा सीट से लड़ रहीं हेमामालिनी ने ब्रज के विकास को बहुत काम किया है। यह बातें रविवार को कैबिनेट मंत्री असीम अरुण ने बूथ सम्मेलन में कहीं।
मसानी लिंक रोड स्थित मैरिज होम में रविवार को मथुरा विधानसभा क्षेत्र का बूथ सम्मेलन हुआ। कैबिनेट मंत्री एवं पांच लोकसभाओं के क्लस्टर प्रभारी असीम अरुण ने सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता योगी-मोदी की कल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाए। 2024 में 400 पर के नारे के साथ सभी बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। हेमामालिनी ने कहा कि 2014 और 2019 में कार्यकर्ताओं की जीत हुई थी। इस बार भी भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत सफल होने जा रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, लोकसभा प्रभारी श्याम भदौरिया, लोकसभा संयोजक देवेंद्र शर्मा, सह संयोजक मुकेश खंडेलवाल, महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी, महामंत्री राजू यादव, महानगर उपाध्यक्ष श्याम सिंघल, सुनील चतुर्वेदी, राजेश सिंह पिंटू, हेमंत अग्रवाल आदि मौजूद रहे। वहीं, कृष्णा नगर मंडल के बूथ अध्यक्ष सत्यम गोस्वामी ने मंत्री का स्वागत किया। प्रदीप गोस्वामी ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed