फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bjp agitation at police line

‘जवाहर बाग पर सीबीआई जांच की सिफारिश करें मुख्यमंत्री’

Sun, 05 Jun 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 05 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
bjp agitation at police line
भाजपा का धरना
आपरेशन जवाहर बाग में दो पुलिस अफसरों के साथ 28 लोगों की मौत पर सियासत निरंतर गर्मा रही है। भाजपा ने शनिवार को इस मुद्दे पर पुलिस लाइन के सामने धरना दिया और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। पूरे प्रकरण के लिए राज्य सरकार के भू-माफियाओं से गठजोड़ को जिम्मेदार बताते हुए सीबीआई जांच की मांग बुलंद की।
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस लाइन क्षेत्र में धरने को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद हेमामालिनी ने कहा कि यह घटना शर्मनाक है। जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि जवाहर बाग ने भू-माफिया और राज्य सरकार के बीच का गठजोड़ साबित हो चुका है।
विज्ञापन


सपा के गुंडों ने ही यहां जमीन कब्जाई थी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नहीं चाहते इसकी सीबीआई जांच हो। सीबीआई जांच होने पर गठजोड़ की पत्ते खुल जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, रविकांत गर्ग, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने कहा कि शहीद अफसरों के परिजनों को मुआवजा देने के नाम पर भी धर्म-जाति की राजनीति प्रदेश सरकार कर रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, चेयरमैन मनीषा गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए।

वीरेन्द्र अग्रवाल, डीपी गोयल, राजेश चौधरी, चिंताहरण चतुर्वेदी, मुकेश खंडेलवाल, राजेश सिंह पिंटू, संजय प्रताप सिंह, लक्की कमल, मेघश्याम सिंह, योगेन्द्र चतुर्वेदी, राजवीर सिंह, नवीन मित्तल, चेतन मलिक, भूपेन्द्र चौधरी आदि मौजूद रहे। 



करीब तीन घंटे तक धरने पर बैठे भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता गर्मी के चलते हाल-बेहाल रहे। कभी कोई पेड़ों की ओर निकलता तो कभी कोई और सहारा ढूंढता। सांसद हेमामालिनी भी इस गर्मी से बेहाल नजर आईं।


हेमा बोलीं: क्या कर रहे हैं क्षेत्रीय विधायक 
जवाहर बाग की दुखद घटना के दौरान जनपद से बाहर होने और शूटिंग के फोटो को लेकर आलोचना का शिकार हो रही सांसद हेमामालिनी ने सफाई देते हुए कहा कि कुछ दिन पहले ही यहां 10 दिन रहकर गई हूं। मैं, अगर बाहर थी तो स्थानीय विधायक क्या कर रहे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed