{"_id":"64bc3276cc284ff3af080a87","slug":"bjasf-mathura-news-c-29-1-mtr1019-108820-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: दिल्ली और कुशीनगर के ध्यानार्थ- संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: दिल्ली और कुशीनगर के ध्यानार्थ- संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला शव
Sun, 23 Jul 2023 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Sun, 23 Jul 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के गांव अडूंकी में शनिवार को कुशीनगर के एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला। हाल में वह दिल्ली के रोहिणी में रहता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। यह आत्महत्या है या हत्या इसकी गुत्थी पोस्टमार्टम के बाद ही खुलेगी।
मृतक की पहचान नगेन्द्र मिश्रा (55) हाल निवासी शिव विहार काॅलोनी, रोहिणी, दिल्ली व मूल निवासी गांव मठिया, हाटा, कुशीनगर के तौर पर हुई है। इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि गांव के लोगों द्वारा शव लटके होने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी।
शव के पास मिले बैग से बरामद दस्तावेज के आधार पर उसकी शिनाख्त की। बैग से एक टिकट मिला है, जो कि नागलोई से गोरखपुर का है। मृतक के बेटे को इसकी जानकारी दे दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, मौका मुआयना कर फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से जांच को नमूने एकत्रित किए हैं।