फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bitch burnt by pouring inflammable substance missing

Mathura News: ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाई गई कुतिया लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 06:41 PM IST
विज्ञापन
Bitch burnt by pouring inflammable substance missing
फोटो
विज्ञापन

ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाई गई कुतिया लापता
-सदर बाजार पुलिस कर तलाश रही, आरोपी को नोटिस देकर निजी मुचलके पर छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। काटने पर युवक द्वारा ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाई गई कुतिया लापता हो गई है। थाना सदर बाजार की पुलिस उसे डॉक्टरी परीक्षण के लिए तलाश रही है तो वहीं मुकदमा दर्ज कराने वाला युवक भी उसे ढूंढ रहा है। शनिवार की देरशाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इधर, पुलिस ने आरोपी को निजी मुचलके पर छोड़ते हुए नोटिस दिया है।
थाना सदर बाजार के अहीरपाड़ा में १९ जनवरी की रात ९.३० बजे देवेश ने कुतिया को ज्वलनशील पदार्थ (थिनर) डालकर जला दिया। भागते हुए कुतिया जब समीप में रविंद्र भारद्वाज के मकान के पास पहुंची तो युवक ने फिर से जलाने की कोशिश की। इससे रविंद्र का दरवाजा जल गया। दूधिया मुकेश निवासी सदर बाजार ने अपनी जैकेट डालकर आग बुझाई थी। रविंद्र की तहरीर पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपी को सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को मुचलके पर छोड़ दिया। वहीं शुक्रवार देर सायं के बाद से कुतिया लापता हो गई है। उसे पुलिस और रविंद्र तलाश रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया कि निजी मुचलके पर आरोपी को छोड़ दिया गया है। उसे नोटिस थमाया गया है। डॉक्टरी के लिए कुतिया की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

-
दो पिल्लों ने तोड़ा दम, दो पिल्ले बचे
कुतिया ने हाल में ही ५ पिल्लों को जन्म दिया था। एक माह बाद एक पिल्ला गाड़ी के नीचे आकर मर गया था जबकि दूसरा ठंड से मर गया। बाकी बचे तीन पिल्लों में से शनिवार की सुबह दो पिल्ले मरे मिले। लोगों में चर्चा रही कि उन्हें मां का दूध नहीं मिल सका। अहीरपाड़ा निवासी नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि एक पिल्ला बचा है। कुतिया के लापता होने से वह मां के दूध के लिए तरस रहा है। अहीरपाड़ा के लोग उसे दूध और टोस्ट खिला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed