{"_id":"64062d976b5cf4c0ba06e386","slug":"bina-sdm-of-12th-gauri-of-10th-became-tehsildar-goverdhan-news-mtr5286879110-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 12 वीं की बीना एसडीएम, 10 वीं की गौरी बनीं तहसीलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 12 वीं की बीना एसडीएम, 10 वीं की गौरी बनीं तहसीलदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित नारी सशक्तिकरण अभियान के क्रम में सोमवार को मेधावी छात्राओं को २० मिनट के लिए एसडीएम और तहसीलदार बनाया गया। कुर्सी पर बैठकर छात्राओं नारी हित में काम करने की बात कही।
तहसील गोवर्धन में एसडीएम कार्यालय में कस्बे के आदर्श कामिनी गर्ल्स इंटर कॉलेज की 12वीं की मेधावी छात्रा बीना चौधरी को कुछ पल के लिए एसडीएम की कुर्सी पर बैठकर निर्णय लेने का मौका दिया गया। एसडीएम कमलेश गोयल ने छात्रा बीना चौधरी को कुर्सी पर बैठा कर डायरी पेन भेंट कर समाज हित में सोचने को कहा।
छात्रा ने एसडीएम की कुर्सी पर बैठकर सबसे पहले बाल विवाह, दहेज विरोध और महिला सशक्तिकरण के हित में प्राथमिकता से काम करने की बात कही। वही तहसीलदार कार्यालय में 10 वीं की छात्रा गौरी गोस्वामी को कुछ देर के लिए तहसीलदार की कुर्सी पर बैठाया गया। तहसीलदार अजीत कुमार ने छात्रा गौरी को डायरी और कलम देकर सम्मानित किया। छात्राओं ने कहा कि अधिकारी बन कर देश व समाज की सेवा करना सौभाग्य की बात है। अगर भविष्य में मौका मिला तो मन से सेवा करेंगे। नायब तहसीलदार न्यायिक मीनू राजपूत ने दोनो छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के लिए कानून की जानकारियां देकर साथियों को जागरूक करने की अपील की।
विज्ञापन
एसडीएम गोवर्धन कमलेश गोयल ने बताया की नारी चेतना जागृत करने के लिए मेधावी छात्राओं को प्रशासनिक अधिकारी की कुर्सी पर बैठा कर समाज हित में सेवा करने व महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है। महिला सशक्तिकरण अभियान 4 से 11 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर आदर्श कामिनी गर्ल्स इंटर कॉलेज की एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी अर्चना भट्ट, सीमा भारद्वाज, खगेंद्र कौशिक, स्वतंत्रदीप कौशिक आदि उपस्थित रहे।