फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bike thief escapes from custody after pushing Govardhan police

Mathura News: गोवर्धन पुलिस को धक्का देकर हिरासत से भाग बाइक चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bike thief escapes from custody after pushing Govardhan police
मथुरा। गोवर्धन थाना पुलिस की हिरासत से बुधवार रात एक बाइक चोर भाग निकला। दिन में उसे राधाकुंड इलाके में चेकिंग के दौरान पकड़ा था। चोरी की बाइक बरामद करने के लिए पुलिस उसे देर रात नगला सपेरा ले जा रही थी। तभी वह थाने के दीवान को पानी में धक्का देकर भाग गया। देर रात तक उसकी तलाश जारी रही। एसपी देहात पूरे मामले की जांच के लिए थाने पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राधाकुंड इलाके में बुधवार दिन में पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी शक के आधार पर सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह बाइक चोरी की फिराक में इलाके में घूम रहा है। पूर्व में भी उसने एक बाइक चोरी कर नगला सपेरा में छिपा रखी है। रात 9 बजे करीब गोवर्धन थाने की पुलिस उसे नगला सपेरा में बाइक बरामद करने के लिए अपने साथ ले जा रही थी।
विज्ञापन


नगला सपेरा के पास पहुंचते ही आरोपी गोवर्धन थाने के एक हेड कांस्टेबल, जो कि उसे पकड़े हुए थे। उन्हें पानी में धक्का देकर मौके से फरार हो गया। हेड कांस्टेबल को पानी में से निकाल उपचार के लिए भेजा गया। एसपी देहात त्रिगुण बिषेन में बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। हेड कांस्टेबल मामूली रूप से घायल हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed