{"_id":"62c1d0b4535e246dea5e0fa7","slug":"bike-riding-miscreants-snatched-cash-from-tempo-driver-mathura-news-mtr5202398152","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने टेंपो चालक से छीनी नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने टेंपो चालक से छीनी नकदी
विज्ञापन
टैंटीगांव (मथुरा)। मांट-टैंटीगांव मार्ग पर एक्सप्रेसवे के अंडरपास व सरकोरिया मोड़ के बीच बाइक सवार दो लुटेरों ने टेंपो को रोक कर चालक से नकदी लूट ली। सड़क पर वाहनों को आता देख बदमाश बाइक को छोड़ कर जंगल की ओर भागने लगे। टेंपो चालक के शोर मचाने पर ट्रैक्टर चालक एवं अन्य राहगीरों ने भागते एक लुटेरे को पकड़ लिया। दूसरा भागने में सफल रहा। उसे मौके पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए लुटेरे से पुलिस पूछताछ कर रही है।
रविवार दोपहर टेंपो चालक जफर खान निवासी नौहझील एक दुकानदार का भाड़े पर अपने टेंपो से हाथरस से सामान लेने जा रहा था। दुकानदार ने उसको सामान खरीदने के लिए 35 हजार रुपये दिए थे।
यमुना एक्सप्रेसवे टैंटीगांव अंडरपास पुल से आगे सरकोरिया मोड़ के पास बाइक सवार दो लुटेरों ने टेंपो को ओवरटेक कर रुकवा लिया और चालक जफर खान के साथ मारपीट करते हुए 35 हजार रुपये की नकदी छीन ली, इसी दौरान सड़क पर वाहनों के आवागमन को देख लुटेरे बाइक छोड़ खेतों की तरफ भागने लगे। टेंपो चालक के शोर मचाने पर ट्रैक्टर चालक ने राहगीरों की मदद से एक लुटेरे को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग जाने में सफल रहा।
विज्ञापन
सूचना पर चौकी प्रभारी हरनौल मोड़ धीरज सिंह पुलिसकर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। भागे बदमाश की तलाश में काफी भागदौड़ की मगर हाथ नहीं लगा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह परमार ने बताया कि एक बदमाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बदमाशों की बाइक कब्जे में ले ली है।