फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bike riding miscreants opened fire on lawyer In Mathura injured due to bullet injury in his hand

UP: बाइक सवार बदमाशों ने वकील पर झोंकी फायर, हाथ में गोली लगने से घायल; घर से गोवर्धन परिक्रमा को निकले थे

Wed, 10 Apr 2024 12:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 10 Apr 2024 12:39 PM IST
सार

तीर्थनगरी में बाइक सवार बदमाशों ने वकील पर फायर झोंक दी। हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गए। वह घर से गोवर्धन परिक्रमा के लिए निकले थे। 

विज्ञापन
bike riding miscreants opened fire on lawyer In Mathura injured due to bullet injury in his hand
अस्पताल में भर्ती गोली लगने से घायल वकील, जानकारी लेती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बीती रात बाइक सवार बदमाशों ने वकील पर फायर झोंक दी। हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गए। घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


घटना मगोर्रा थाना क्षेत्र के सौंख-मथुरा मार्ग स्थित लालपुर नहर के पास मंगलवार देर रात करीब 11 बजे की है। शहर कोतवाली के डेम्पियर नगर अधिवक्ता समीर लवानिया घर से गोवर्धन परिक्रमा के लिए निकले थे। वह सौंख होकर गोवर्धन जा रहे थे। नहर के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फायर झोंक दी। 
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी बाइक से फुर्र हो गए। हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें केएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि लालपुर नहर के समीप बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की है। अधिवक्ता का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed