फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bike riding friends coming to visit Banke Bihari died in an accident

Mathura News: बांकेबिहारी के दर्शन करने आ रहे बाइक सवार दोस्तों की दुर्घटना में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Bike riding friends coming to visit Banke Bihari died in an accident
मथुरा। दुर्घटना में मृत विशाल का फाइल फोटो - फोटो : mathura
मथुरा। आगरा से वृंदावन बांकेबिहारी के दर्शन करने आ रहे बाइक सवार दोस्तों को बुधवार की शाम फरह थाना क्षेत्र में रैपुरा जाट के समीप किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने परिजन को सूचना दे शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन

सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि आगरा के थाना सिकंदरा स्थित द्वारिका गैलेक्सी निवासी निर्भय गुप्ता (30) बुधवार की दोपहर अपने दोस्त लोहा मंडी निवासी विशाल (28) के साथ बाइक से वृंदावन आ रहे थे। दोनों रैपुरा जाट के पास पहुंचे ही थे कि किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दोनों को लेकर अस्पताल पहुंची, यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर निर्भय के पिता सुनील गुप्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि निर्भय हर माह वृंदावन में बांकेबिहारी के दर्शन के लिए आता था। उन्होंने बताया कि निर्भय इंश्याेरेंस कंपनी में काम करता था और शास्त्रीपुरम में हार्डवेयर की दुकान है। वहीं विशाल की पास ही में प्रोवीजन स्टोर की दुकान है। पुलिस ने वाहन की तलाश भी की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed