फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bike rider injured in accident dies

Mathura News: दुर्घटना में घायल बाइक सवार युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bike rider injured in accident dies
मथुरा। शेरगढ़ थाना क्षेत्र में फुफेरी बहन की शादी से लौटकर आ रहे बाइक सवार युवक की वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई, जबकि उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


गांव काजरौठ निवासी हरिओम ने बताया कि उनका भतीजा मनोज (24) और छोटा भाई दिगंबर सोमवार को टप्पल के रहीमपुर में बहन की बेटी की शादी में गए थे। मंगलवार की सुबह दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। जटवारी के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन ने मनोज को गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। यहां मंगलवार की शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। सीओ छाता आशीष कुमार शर्मा ने बताया कि अभी परिजन ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed