फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bike rider dies in accident, two including girl injured

Mathura News: हादसे में बाइक सवार की मौत, बच्ची समेत दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in accident, two including girl injured
- हाथरस रोड पर कोयल गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन




राया। हाथरस रोड पर कोयल गांव के पास मंगलवार दोपहर पिकअप ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची समेत दो लोग घायल हो गए।




राया क्षेत्र के गांव बिरहना निवासी भगवान दास (25), अपने साथी के पुत्र कृष्णा (12) निवासी सुंगरपुरा हाथरस और अपनी छोटी बेटी 4 साल की मानवी के साथ मथुरा दवा लेने गया था। लौटते समय कोयल गांव के पास पिकअप चालक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी और भाग गया। घटना स्थल पर ही भगवान दास की मौत हो गई। कृष्णा के पैर में गंभीर चोट लगी, वहीं मानवी भी घायल हो गई। सूचना मिलते ही बिचपुरी चौकी प्रभारी विनय कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस पिकअप की तलाश कर रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पिकअप कोयल गांव से वापस लौट रही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed