{"_id":"684f1d4e07e796903f080058","slug":"bike-rider-dies-in-accident-mathura-news-c-29-1-mtr1013-412472-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
वैभव - फाइल फोटो
नौहझील। थाना क्षेत्र में शनिवार रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजन को सूचना दी।
मैनपुरी के हरिदर्शन नगर निवासी राजकुमार का 28 वर्षीय पुत्र वैभव यमुना एक्सप्रेस-वे होकर आगरा से नोएडा की ओर जा रहा था। थाना नौहझील क्षेत्र में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर गयी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पास से मिले कागजों के आधार पर शव की शिनाख्त की और सूचना परिजनों को दी। एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि प्रथमदृष्टया बाइक सवार को नींद की झपकी लगने के कारण हादसा हुआ है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
एमबीए की परीक्षा देने जा रहा था वैभव
वैभव ग्रेटर नोएडा के एक संस्थान से एमबीए फर्स्ट ईयर की पढ़ाई करा रहा था। सोमवार को उसकी परीक्षा थी। शनिवार को वह मैनपुरी से बस से आगरा आया। आगरा से अपने मित्र की बाइक से यमुना एक्सप्रेस-वे से होकर ग्रेटर नोएडा जा रहा था। पिता ने बताया कि वैभव ने फोन पर बताया कि वह आगरा पहुंच गया है और दूसरी गाड़ी में बैठकर ग्रेटर नोएडा जा रहा है। वैभव ने झूठ क्यों बोला समझ से बाहर है।