फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bike rally taken out for market closure

Mathura News: बाजार बंद के लिए बाइक रैली निकाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Bike rally taken out for market closure
मथुरा बंद के आवाहन की जानकारी देते हिंदूवादी नेता
मथुरा। पहलगाम की घटना से आक्रोशित हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मंगलवार को बाइक रैली निकालेंगे और जनसंपर्क करके एक मई को बाजार बंद करने का आह्वान करेंगे।
विज्ञापन


सोमवार को दीनदयाल नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में विहिप पदाधिकारियों ने बैठक में यह निर्णय लिया है। महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल ने बताया है कि एक मई को बाजार बंद करने की अपील की गई है। साथ ही उसी दिन पांच बजे शोक सभा का आयोजन किया जाएगा।

मंगलवार को विहिप कार्यकर्ता बाइक रैली निकालकर जनसंपर्क करेंगे। यह रैली शाम चार बजे से सरस्वती शिशु मंदिर से शुरू की जाएगी। गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, गोकुलेश गौतम, डॉ. संजय, आरएसएस महानगर कार्यवाह विजय बंटा, वत्सल भाटिया, नितिन चौधरी, आशीष शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


व्यापारियों ने दिया समर्थन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बाजार बंद का समर्थन किया है। सभी व्यापारी एकजुट होकर पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। व्यापारियों ने सोमवार को आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया है। डॉ. विशाल खुराना, राजकुमार गोयल, बौबी बृजवाणी, राजकुमार अग्रवाल, शिव शंकर वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed