फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike collides with divider, one youth dies, another injured

रफ्तार का कहर: डिवाइडर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत; साथी घायल

Thu, 25 Jan 2024 01:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Jan 2024 01:09 PM IST
सार

बाइक को तेज गति से दौड़ाना युवकों को भारी पड़ गया। बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल है। 
 

विज्ञापन
Bike collides with divider, one youth dies, another injured
accident demo pic

विस्तार

वृंदावन से मथुरा जा रहे युवकों की बाइक बुधवार शाम धौरेरा के पास डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बुधवार शाम करीब चार बजे अनाज मंडी निवासी कृष्णा सिंघल (37) पुत्र मोहन लाल साथी आर्यन के साथ बाइक से मथुरा मार्ग स्थित बिरला मंदिर के पास कप बनाने की मशीन देखने जा रहे थे, तभी धौरेरा के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन


कृष्णा का सिर डिवाइडर से टकरा गया, जबकि उसका साथी आर्यन डिवाइडर से दूर जाकर गिरा। आर्यन ने फोन पर कृष्णा के पिता मोहन लाल को दुर्घटना की जानकारी दी। परिजन और पुलिस गंभीर रूप से घायल कृष्णा को जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जैंत थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है, जबकि दूसरा घायल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed