{"_id":"5db9d1d48ebc3e013371e61c","slug":"bike-accsident-mathura-news-agr4128609184","type":"story","status":"publish","title_hn":"छाता में श्रीधाम एक्सप्रेस से टकराई बाइक, आधा घंटे खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छाता में श्रीधाम एक्सप्रेस से टकराई बाइक, आधा घंटे खड़ी रही ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छाता (मथुरा)। निजामुद्दीन से जबलपुर जा रही श्रीधाम एक्सप्रेस से छाता में दो युवकों द्वारा लाइन पार करते समय बाइक टकरा गई। ट्रेन का इंजन बाइक को आधा किलोमीटर तक घसीटते हुए आगे तक ले गया। बाद में आरपीएफ ने इंजन में फंसी बाइक को निकाला। इससे ट्रेन आधा घंटे तक खड़ी रही। युवक मौके से भाग गए।
12191 श्रीधाम एक्सप्रेस निजामुद्दीन से जबलपुर को जा रही थी। बुधवार दोपहर 3:15 बजे श्रीधाम एक्सप्रेस छाता स्थित बरसाना रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रही थी। इसी दौरान लाइन पार कर रहे दो बाइक सवार युवक ट्रेन की चपेट में आने से बाल-बाल बचे और वह बाइक को लाइन पर छोड़कर भाग गए।
घटना में बाइक ट्रेन के इंजन में फंस गई और आधा किलोमीटर दूर तक घिसटती चली गई। इससे ट्रेन आगे जाकर रुक गई। सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंच गई और इंजन में फंसी बाइक को निकाला और ट्रेन को रवाना किया। आरपीएफ इंस्पेक्टर कोसीकलां श्यामबाबू ने बताया कि आरपीएफ बाइक तथा बाइक सवार युवकों के बारे में जानकारी कर रही है। क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।