फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bihari ji appeared amid scuffle, woman's health deteriorated

Mathura News: धक्का-मुक्की के बीच बिहारीजी के हुए दर्शन, महिला की तबीयत बिगड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Bihari ji appeared amid scuffle, woman's health deteriorated
तबीयत बिगड़ने के बाद बैठी महिला। - फोटो : तबीयत बिगड़ने के बाद बैठी महिला।
वृंदावन(मथुरा)। साल के आखिरी दिन मंगलवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में आराध्य के दर्शन के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त उमड़े। ठंड से बेपरवाह भक्तों को धक्का-मुक्की के बीच बिहारीजी के दर्शन हुए। वहीं गेट संख्या 4 पर लुधियाना से आई महिला की तबीयत बिगड़ गई। भीड़ के बीच बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सुबह पट खुलने से करीब दो घंटे पहले ही पहले ही दर्शन की चाहत में बड़ी संख्या श्रद्धालु मंदिर के द्वार पर पहुंचने लगे। देखते-देखते प्रवेश मार्ग के बाहर भक्तों की कतार पट खुलने के समय तक विद्यापीठ चौराहे तक पहुंच गई। दाऊजी तिराहे से मंदिर के द्वार तक दर्शनार्थी कतार में लगे दिखे। पट खुलते ही परिसर भक्तों से परिसर भर गया और भीड़ के दबाव के बीच श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य के दर्शन किए।
विज्ञापन

मंदिर के अंदर तैनात निजी गार्ड ने श्रद्धालुओं को दर्शन करते ही निकास द्वार की ओर बढ़ा रहे थे। इसके बावजूद मंदिर में पैर रखने को जगह नहीं थी। भीड़ के दबाव और धक्का -मुक्की के बीच श्रद्धालुओं दर्शन हो सके। यही हाल शाम के समय बांके बिहारी के मंदिर के पट खुलने पर देखा गया। शयन आरती के समय तक मंदिर के चौक में और मंदिर के द्वार से लेकर विद्यापीठ चौराहा तक श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही और लोग परेशानी उठाते हुए अपने आराध्य के दर्शन करते रहे। वहीं बांकेबिहारी मंदिर के गेट चार पर पंजाब के लुधियाना निवासी 65 वर्षीय कविता पत्नी विजय कुमार की अचानक तबीयत खराब हो गई। महिला श्रद्धालु को भीड़ के दबाव के बीच घबराहत होने के साथ ही चक्कर आ गए। परिजन सुरक्षा गार्डों के सहयोग से भीड़ के बीच से निकालकर मंदिर के गेट के अंदर तैनात स्वास्थ्य टीम के पास लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों के प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार होने पर परिजन साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत मयंक गोस्वामी ने बताया कि नववर्ष के अवसर ठाकुरजी के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए आ रहे हैं। इसी कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक है।

बांकेबिहारी मंदिर में 60 अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी लगाए गए

बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक प्रशासन मुनीश कुमार शर्मा ने बताया कि नए साल पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन हो सकें, इसके लिए मंदिर के अंदर 60 अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं। 60 सुरक्षाकर्मी पहले से ही मंदिर में नियमित रूप से तैनात है।




कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि नए साल पर लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात व्यवस्था के लिए नगर में 184 पॉइंटों पर 700 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा बांकेबिहारी मंदिर की गलियों, निकास एवं प्रवेश द्वारों पर 250 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा मंदिर के प्रवेश द्वारों पर इंस्पेक्टर तैनात किए हैं। ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed