फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bhima strangled with a rope, Bharti's mouth pressed with a pillow

भीम का रस्सी से घोंटा गला, भारती का तकिए से दबाया मुंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Bhima strangled with a rope, Bharti's mouth pressed with a pillow
मथुरा। दंपती की १९ मार्च की रात करीब एक बजे हत्या कर दी गई थी। उससे पहले दोनों को पानी में नशीली गोलियां मिलाकर बेहोश किया गया था। उसके बाद भीम सिंह का रस्सी से गला घोंटा गया और भारती को तकिये से दबाकर मारा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। हत्या करने के बाद हत्यारोपी भाग खड़ा हुआ। शुक्रवार को आकर हत्यारोपी ने पहचान मिटाने के लिए आग लगाई थी। हालांकि पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में लिया है, फिलहाल पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

१९ मार्च को सौंख कस्बा निवासी भीम सिंह (४५) और भारती (३९) को राजस्थान के तालफरा निवासी पवन कुुंतल घर से ले गया था। थाना हाईवे की कर्मयोगी कॉलोनी में फौजी के डुप्लेक्स फ्लैट में लेकर आया। पवन ने फौजी का मकान किराए पर ले रखा था। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि पवन ने दंपती को पानी में नशीली गोलियां मिलाकर पिलाया। बेहोश होने का इंतजार पवन करता रहा।
विज्ञापन

दंपती के बेहोश होने पर भीम की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और भारती का मुंह तकिया से दबाकर मार दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। उसके बाद रात को एक बजे हत्यारोपी घर राजस्थान के गांव तालफरा को भाग खड़ा हुआ था। लगातार हत्यारोपी निगाह बनाए रहा था। शव को ठिकाने लगाने में हत्यारोपी नाकाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदबू आने की भनक लगते ही हत्यारोपी ने शुक्रवार को २०० रुपये का डीजल लाकर दंपती की पहचान मिटाने के लिए आग लगा दी। पुलिस ने हत्यारोपी पवन को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस उससे सच उगलवा रही है। संभावना जताई जा रही है कि पुलिस रविवार को इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।
थाना मगोर्रा में हत्या में दर्ज हुआ मुकदमा
थाना मगोर्रा में मृतक के बड़े भाई ने दंपती की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस गुमशुदगी को अब हत्या में परिवर्तित कर दिया गया है। सीओ गोवर्धन गौरव त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के बड़े भाई हरिराम ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अब उसे हत्या में परिवर्तित कर दिया गया है।

हत्या करने की वजह ५० लाख रुपये
दंपती की हत्या के पीछे करीब ५० लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आ रहा है। हत्यारोपी जालसाज पवन कुंतल ने सौंख के युवाओं को नौकरी दिलाने की एवज में करीब ५० लाख रुपये की ठगी की थी। रेलवे, दिल्ली सचिवालय और अन्य विभागों में दिलाने का झांसा दिया था। पवन ने यह रकम अपने दोस्त भीम सिंह के माध्यम से युवाओं से ली थी। हालांकि भीम सिंह फ्रिज का मिस्त्री था, पर लालच में आकर युवाओं से रकम पवन को दिलवा दी। युवाओं को नौकरी नहीं मिली तो भीम सिंह से रकम लौटाने की मांग करने लगे। भीम भी पवन पर धनराशि लौटाने के लिए दबाव बनाने लगा। लगातार दबाव बनने से परेशान होकर जालसाज पवन ने दंपती को मौत के घाट उतारा। हत्या करने के बाद पवन अपने घर जरूर लौट गया, पर यहां आकर फ्लैट पर निगाह बनाए रखी। उसका प्रयास था कि किसी तरह से रात के वक्त लाशों को उठाकर कहीं फेंक दी जाएं लेकिन वह ऐसा नहीं कर सका। बदबू की भनक पवन को लग गई थी। इसके लिए शवों को ठिकाने लगाने में नाकाम होने पर शुक्रवार को उसने पहचान मिटाने के लिए आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed