{"_id":"6ad7af2dfbf19fe744036723","slug":"bharat-kesari-wrestlers-compete-for-a-small-tractor-mathura-news-c-412-1-mt21008-13049-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: छोटे ट्रैक्टर के लिए भिड़े भारत केसरी पहलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: छोटे ट्रैक्टर के लिए भिड़े भारत केसरी पहलवान
विज्ञापन
दंगल में कुश्ती लड़ते पहलवान।
नौहझील। कस्बा नौहझील में मंगलवार को दशहरा मेले के अवसर पर विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इस दंगल में नौहवारी और नरवारी क्षेत्र के हजारों ग्रामीण उमड़े। अखाड़े में नामी पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को खूब उत्साहित किया।
दंगल में छोटा ट्रैक्टर, हीरो बाइक और इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित अन्य पुरस्कारों के लिए पहलवानों ने जोर-आजमाइश की। हालांकि, तीनों प्रमुख कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। दंगल का सबसे रोमांचक मुकाबला छोटे ट्रैक्टर के लिए भारत केसरी पहलवान उमेश कारव और हरियाणा के गुड़गांव निवासी भारत केसरी पहलवान अजय गुर्जर के बीच हुआ। दोनों पहलवानों ने करीब 10 मिनट तक एक-दूसरे को पछाड़ने का प्रयास किया। कोई भी जीत हासिल नहीं कर सका। मुकाबला बराबरी पर छूटने के बाद दर्शकों की मांग पर दो मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। इसके बावजूद जीत-हार का फैसला नहीं हो सका। इस कुश्ती में विधायक राजेश चौधरी ने स्वयं रेफरी की भूमिका निभाई। हीरो बाइक के लिए भारत केसरी पहलवान हरिकेश सादाबाद और भारत केसरी पहलवान भारत घांघौली के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। यह कुश्ती भी बराबरी पर छूटी।
-- -- -- -- -- -- -- -
अन्य प्रमुख मुकाबले
इलेक्ट्रिक स्कूटी के लिए आगरा के श्यामवीर पहलवान और मथुरा के शिवा पहलवान के बीच मुकाबला हुआ। इसमें भी दोनों पहलवानों के बराबर प्रदर्शन के चलते फैसला नहीं हो सका। 31 हजार रुपये की कुश्ती में बिसावर के बिट्टू पहलवान और रोहतक के सुमित पहलवान के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। 21-21 हजार रुपये की तीन कुश्तियों में से दो बराबरी पर रहीं। संदीप पहलवान और बंटी हामिदपुर के बीच हुए मुकाबले में बंटी ने बाजी मारी।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि का गदा भेंट कर स्वागत
दंगल के आयोजक प्रधान प्रशांत गुप्ता और जन कल्याण योजना के जिलाध्यक्ष मनीष जिंदल रहे। मुख्य अतिथि विधायक राजेश चौधरी का प्रधान प्रशांत गुप्ता, मनीष जिंदल, उमाकांत शर्मा, शिवम गुप्ता और विवेक चौधरी ने गदा भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान अरुण अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, रामवीर चौधरी, होशियार चौधरी,मुन्ना लाल गुप्ता, पन्नालाल गुप्ता,सुभाष चौधरी, जितेंद्र चौधरी, मोहन सिंह, वीरी फौजदार, श्याम चौधरी आदि मौजूद रहे।