फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bharat Kesari wrestler Harikesh wins the final wrestling match worth Rs 1.51 lakh

Mathura News: 1.51 लाख की आखिरी कुश्ती में भारत केसरी हरिकेश पहलवान विजयी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Bharat Kesari wrestler Harikesh wins the final wrestling match worth Rs 1.51 lakh
मथुरा। दंगल में पहलवानों का हाथ मिलवाते हुए अतिथि व आयोजक।  - फोटो : mathura
बलदेव (मथुरा)। बलदेव छठ के उपलक्ष्य में बलदेव के गांव अवैरनी में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। हजारों कुश्ती प्रेमियों ने कुश्ती दंगल का आनंद लिया। शुभारंभ लेखराज चौधरी प्रधान, अजीत पहलवान, बंटी पहलवान, सोनू सिकरवार, नीरज चौधरी, संदीप सिकरवार ने फीता काट कर किया।
विज्ञापन

आयोजक अजीत पहलवान व ब्रज केसरी बंटी उर्फ फाला पहलवान ने कहा कि अवैरनी गांव की परंपरा बनाए रखने के लिए यह आयोजन हुआ है। दंगल होशियार सिंह प्रधान व लेखराज सिंह प्रधान के नेतृत्व में हुआ। विधायक पूरन प्रकाश, लेखराज सिंह प्रधान, भाकियू अराजनैतिक मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने कहा कि दंगल ब्रज की आन, बान और शान व ब्रज की पहचान है। आखिरी कुश्ती भारत केसरी हरिकेश पहलवान व सागर पहलवान दिल्ली के मध्य एक लाख इक्यावन हजार की हुई, जिसमें हरिकेश पहलवान विजयी हुए।
विज्ञापन

एक लाख की कुश्ती में पागल बाबा लाढ़ी पहलवान ने मनीष बनारस को, जम्मू कश्मीर के जावेद गनी ने विपिन पंजाब को, नेपाल के मेवा थापा ने रोनी हरियाणा को हराया। वहीं दूसरी आखिरी कुश्ती में अंकित पहलवान कारब ने पाप सिंह हरियाणा को, शंकर पहलवान अनोड़ा ने शेरू दिल्ली को, हरिओम पहलवान तिरवाया ने शक्ति पहलवान दिल्ली को हराया। अन्य विजेताओं में हेमू पहलवान, शिवा पहलवान, श्यामबीर पहलवान, बिट्टू, पॉप सिंह, जनक पहलवान, नरेंद्र पहलवान,धर्मेंद्र, राघव पहलवान, नित्या पहलवान, राघव पहलवान, कान्हा, योगेन्द्र, प्रमोद पहलवान, सचिन पहलवान, कलुआ पहलवान, हेमू पहलवान विजेता रहे। रेफरी तेजबहादुर, सूरज पहलवान थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed