फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bhakiyu submitted a memorandum to the Union Communications Minister

Mathura News: भाकियू ने केंद्रीय संचार मंत्री के नाम दिया ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu submitted a memorandum to the Union Communications Minister
मथुरा। डाकघर में पनप रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के पदाधिकारियों ने सोमवार को प्रदेशभर में कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर केंद्रीय संचार मंत्री के नाम ज्ञापन दिया। यहां जिला मुख्यालय पर भी ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन


भाकियू चढूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतन सिंह पहलवान ने बताया कि प्रधान डाकघर में 10 जून को धरना प्रदर्शन के दौरान प्रवर डाक अधीक्षक अपने परिवार के साथ सुतली का फंदा लेकर किसानों से बीच पहुंच गए। उन्होंने कहा था कि उन्हें फांसी दो। इसके बाद किसानों ने 12 जून को धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर प्रवर डाक अधीक्षक द्वारा किसानों से अशोभनीय व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन दिया। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्रीय संचार मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान डाकघर के पूरे मामले से अवगत कराया। डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष संजय पाराशर ने बताया कि प्रवर डाक अधीक्षक ने किसानों की समस्याओं को सुनने के बजाय अपने परिवार को आगे कर दिया। किसानों पर झूठा एससी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराने की बात की। किसान नेताओं ने ऐसे अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने की मांग की।


चेतावनी दी गई कि अगर उनकी मांगों को अनदेखा किया तो हरिद्वार में 19 से 21 जून तक लगने वाले शिविर में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय सचिव सोनपाल सिंह चौहान, गुड्डू चौधरी, सुदेश प्रधान, सतीश चंद्र, बिल्ला सिंह, जगदीश निषाद, श्यामपाल सिंह, भुल्ली सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed