फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bhakiyu accused the administration of ignoring the farmers

भाकियू ने लगाया प्रशासन कर किसानों की अनदेखी का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 10:58 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu accused the administration of ignoring the farmers
बलदेव। भाकियू भानू के कार्यालय पर रविवार को हुई बैठक में वक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन किसानों की अनदेखी कर रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव रामवीर सिंह तोमर ने कहा जिले में कई स्थानों पर आंधी के साथ बारिश और ओले पड़ने से खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों और आलू की फसल को बड़ा नुकसान पहुंचा है।
कृषि विभाग कुंभकर्णी नींद में सोया है। जिले में चुनाव हुए दो सप्ताह से अधिक समय गुजर चुका है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी चुनावों की आड़ में मनमर्जी कर रहे हैं। गोवर्धन, सुरीर, बाजना, नौहझील सहित कई स्थानों पर ओले पड़ चुके हैं। इससे किसानों की साल भर की कमाई खेतों में बिछ गई है। राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठेंनुआ, जिलाध्यक्ष देवेंद्र पहलवान ने कहा किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा। नुकसान का सर्वे कराकर बीमा कंपनियों से किसानों को मुआवजा दिलाया जाए।
विज्ञापन

राजकुमार राना, जगदीश रावत, रमेश सिकरवार, शकुंतला माहौर, रीतिराम ठाकुर, कुंतिभोज रावत, श्यामपाल सिंह, रामेश्वर सिकरवार, अशोक सिकरवार, रामफल तोमर, विक्रम सिंह चौधरी, कुशलपाल सिंह, गोपाल सिकरवार, भोला सिकरवार, रामेश्वरम शर्मा, गिर्राज फौजदार, महेंद्र राजूपत, खड़ग सिंह चौधरी, सोनवीर तोमर, वेदप्रकाश चौधरी, गुड्डा, हरिपाल परिहार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed