फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bhajyumo adhivation will start today

आज से तीन दिन तक ब्रजभूमि में मोदी सरकार

Thu, 03 Mar 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 03 Mar 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
bhajyumo adhivation will start today
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आज से तीन दिन तक ब्रजभूमि में नजर आएगी। सरकार में पीएम के बाद दायित्व संभालने वाले गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्तमंत्री अरुण जेटली, मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी सहित करीब एक दर्जन केंद्रीय मंत्री वृंदावन में आयोजित हो रहे भाजयुमो के राष्ट्रीय अधिवेशन में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी ब्रजभूमि पहुंच रहे हैं।

वृंदावन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ चार मार्च को भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के साथ होगा।

इसमें मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री संजीव बालियान, पर्यटन मंत्री महेश शर्मा और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


पांच मार्च को अधिवेशन की शुरुआत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। इसमें वित्तमंत्री अरुण जेटली, मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी, विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह, ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल, कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी, पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर, लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह मार्च को समापन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस, पेट्रोलियम राज्यमंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल मौजूद रहेंगे। भाजपाई अब भी समापन समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन की उम्मीद लगाए हुए हैं।

हाईटेक टीम ने संभाली कमान
वृंदावन। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रहीं जन कल्याणकारी योजनाओं का भाजयुमो के राष्ट्रीय अधिवेशन में गुणगान किया जाएगा। उत्तर प्रदेश की मौजूदा सपा सरकार की कमियों के साथ बिगड़ती कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी दी जाएगी।

इसके लिए संगठन की हाईटेक टीम ने कमान संभाल ली है। सार्थक चतुर्वेदी और सोनू सिंह ने बताया कि देश के विभिन्न जिलों से आए मोदी दूत (हाईटेक टीम के सदस्य) डाक्यूमेंट्री के माध्यम से प्रधानमंत्री जनधन योजना, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान, स्टार्टअप इंडिया, अटल पेंशन योजना, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, किसान फसल बीमा योजना आदि के बारे में बताएंगे।

वर्तमान प्रदेश सरकार को बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर घेरा जाएगा। टीम के सदस्यों में संदीप सिंह, गणेश शुक्ला, विशाल यादव आदि शामिल हैं।

भगवा रंग में रंगी धर्म की नगरी
वृंदावन। वृंदावन के छटीकरा मार्ग स्थित दीनदयाल नगर में चार मार्च से शुरू हो रहे भाजयुमो के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वृंदावन-छटीकरा मार्ग को पार्टी के झंडों और बैनरों से पाट दिया गया है।

छटीकरा चौराहे से लेकर वृंदावन शहर और वृंदावन मथुरा मार्ग पर भाजपा कार्यकर्ताओं के होर्डिंग और बैनर लगे हैं। धर्मनगरी को भगवा रंग में रंगी नजर आ रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष डा. डीपी गोयल, वृंदावन के चेयरमैन मुकेश गौतम, कोसी चेयरमैन भगवत रुहेला, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, छाता चेयरमैन जगपाल सिंह, योगेंद्र आवा, योगेंद्र चतुर्वेदी, महेशचंद्र शर्मा, मेघश्याम गौतम, सभासद वैभव अग्रवाल, विष्णु प्रसाद, नरेंद्र उपाध्याय, नट्टू पंडित, विजय शर्मा, सोमेंद्र तोमर, रविंद्र पांडेय, डा. देवेन्द्र शर्मा, नवीन मित्तल, प्रभात चौधरी, राजेश चौधरी, राजकुमार अग्रवाल, राजेश गुप्ता डब्बू, विकास खन्ना, संजय प्रताप सिंह, हेमंत अग्रवाल, श्याम सिंघल, नगेन्द्र सिकरवार,अवधेश उपाध्याय, सार्थक चतुर्वेदी, विनोद अग्रवाल, विनोद चौधरी आदि व्यवस्थाओं को संभाल रहे हैं।


खुफिया विभाग सक्रिय
वृंदावन। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन भी सक्रिय है। दीनदयाल नगर के पंडाल में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। गुरुवार को आईबी और स्थानीय अभिसूचना इकाई के अधिकारियों ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed