फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bhagwatcharya Aniruddhacharya made indecent comments on women lawyer will file case

UP: भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य ने की महिलाओं पर अशोभनीय टिप्पणी...अधिवक्ताओं ने जताया आक्रोश, दर्ज कराएंगे केस

Thu, 24 Jul 2025 10:57 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 24 Jul 2025 10:57 PM IST
सार

बैठक में तय हुआ कि महिला अधिवक्ता प्रियदर्शनी मिश्रा कोर्ट में भागवताचार्य के खिलाफ मुकदमा दायर करेंगी। इसकी पैरवी बार अध्यक्ष और सचिव करेंगे। शुक्रवार को बार एसोसिएशन भागवताचार्य के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
 

विज्ञापन
Bhagwatcharya Aniruddhacharya made indecent comments on women lawyer will file case
वकीलों ने जताया आक्रोश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के वृंदावन के भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य द्वारा व्यासपीठ से महिलाओं पर की गई अशोभनीय टिप्पणी को लेकर बार एसोसिएशन ने कड़ा एतराज जताया है। बृहस्पतिवार को बार की बैठक में महिला अधिवक्ता द्वारा अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा दायर करने का निर्णय लिया। साथ ही मुकदमा की पैरवी करने की जिम्मेदारी बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने ली।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के सचिव प्रदीप लवानियां ने बताया कि बृहस्पतिवार को महिला अधिवक्ता प्रियदर्शनी मिश्रा ने बार एसोसिएशन कार्यालय को प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि वृंदावन निवासी भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य ने अविवाहित युवतियों के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की है। इससे प्रत्येक समाज के अविवाहिता युवतियों और महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं। 
विज्ञापन


 

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने भागवताचार्य के बयान को लेकर बैठक की। बैठक में तय हुआ कि महिला अधिवक्ता प्रियदर्शनी मिश्रा कोर्ट में भागवताचार्य के खिलाफ मुकदमा दायर करेंगी। इसकी पैरवी बार अध्यक्ष और सचिव करेंगे। शुक्रवार को बार एसोसिएशन भागवताचार्य के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

बैठक से पूर्व अधिवक्ताओं को एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी श्लोक कुमार से मिला और उन्हें प्रार्थना पत्र देकर भागवताचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। बैठक में पूजा शर्मा, सौम्या शुक्ला, भावना सैंगर, गुंजन यादव, अनीता राघव, सोनी वर्मा, गौरी अग्रवाल, इंदु चौरसिया, आरती भारद्वाज आदि अधिवक्ता मौजूद थे।

इधर, गौरी गोपाल आश्रम के मीडिया प्रभारी राहुल ने बताया कि महाराजजी ने पहले ही इस मामले में वीडियो जारी किया था कि उन्होंने ऐसा सभी के लिए नहीं कहा था। कुछ लड़कियों के लिए ही कहा था। वह किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाते, वह खुद मातृ सेवक हैं।

ये भी पढ़ें-Mathura: विद्युत तार चोरी करने वाले गैंग से मुठभेड़...पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed