फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Better traffic plans for the devotees coming in the last week of the year

Mathura News: वर्ष के आखिरी हफ्ते में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर बने यातायात प्लान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Better traffic plans for the devotees coming in the last week of the year
वृंदावन (मथुरा)। आईजी आगरा रेंज दीपक कुमार ने बांकेबिहारी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का बुधवार को जायजा लिया और मंदिर के आसपास के प्रमुख मार्गों और तिराहे-चौराहों पर यातायात व्यवस्था काे देखा। वृंदावन कोतवाली में अधीनस्थों के साथ बैठक की। इसमें आईजी ने यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आईजी ने कहा कि साल 2023 के आखिर में देश-विदेश के लाखों भक्त वृंदावन, गोवर्धन और बरसाना में मंदिरों के दर्शन करने के लिए आएंगे। ऐसे में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की आवश्यकता है। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ नियंत्रण के साथ शहर में यातायात व्यवस्था पुख्ता रहनी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी तरह बरसाना और गोवर्धन में भी व्यवस्थाएं पुख्ता तरीके से बनाई जाए। श्रद्धालुओं के साथ होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर भी नजर रखनी होगी। आईजी ने विशेष तौर पर सीओ सदर प्रवीण मलिक, सीओ गोवर्धन राममोहन शर्मा को व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, एसपी सिटी एमपी सिंह, एसपी देहात त्रिगुण बिशेन, एसपी यातायात देवेश कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed