फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BEO Mont explodes letter bomb, writes letter to BSA

Mathura News: बीईओ मांट ने फोड़ा लेटर बम, बीएसए को लिखा पत्र

Thu, 25 May 2023 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Thu, 25 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
BEO Mont explodes letter bomb, writes letter to BSA

विज्ञापन
मथुरा। विवादों में घिरे मथुरा के बीएसए कार्यालय पर एओ के बाद अब बीईओ मांट ने पत्र भेजकर जिन बिंदुओं पर सवाल उठाए हैं वह वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक द्वारा बीएसए को लिखे पत्र के आरोपों की पुष्टि करते हैं। बीएसए वीरेंद्र सिंह ने 12 मई को एक पत्र जारी किया।


इसमें बीएसए विकास खंड मांट के शिक्षक सत्येंद्र सिंह पुत्र कुंवरपाल सिंह, प्राथमिक विद्यालय हरनौल द्वितीय के वेतन निकालने की अनुमति दी थी। यह सत्येंद्र सिंह उन्हीं 19 शिक्षकों में से एक हैं, जिनकी सेवा समाप्त कर एफआईआर किए जाने के आदेश पूर्व बीएसए मनोज मिश्रा द्वारा दिए गए थे। बीएसए के आदेश में इस शिक्षक के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन बीईओ मांट द्वारा किए जाने का हवाला दिया गया। साथ ही वेतन निर्गत करने के पीछे न्यायालय के आदेश का भी ज़िक्र किया गया है। अब बीईओ मांट अविनाश कुमार दीक्षित के पत्र ने फर्जी सत्यापन का खेल पूरी तरह खोल दिया है। उन्होंने सत्येंद्र सिंह के शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन को संदिग्ध बताते हुए स्वयं के द्वारा कोई भी सत्यापन किए जाने से इंकार किया है। बीईओ ने पत्र में यह भी लिखा है कि कोर्ट द्वारा ऐसा कोई आदेश नहीं दिया गया है, जिसमें इन शिक्षकों के वेतन निर्गत करने के लिए कहा गया हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed