फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BEO is speaking...gate is closed, salary of all teachers will be stopped

Mathura News: बीईओ बोल रहीं हूूं...गेट बंद है, सभी शिक्षकों का वेतन रुकेगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
BEO is speaking...gate is closed, salary of all teachers will be stopped
सौंख(मथुरा)। अवकाश पर गई प्रधानाध्यापिका के मोबाइल फोन पर शनिवार सुबह एक कॉल आई। उधर से आवाज आई... मैं बीईओ गोवर्धन बोल रहीं हूं। आपके स्कूल के गेट पर खड़ी हूं। यह बंद क्यों है। स्कूल क्यों नहीं आई। सभी शिक्षकों का वेतन अवरुद्ध किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद जब प्रधानाध्यापिका ने स्कूल में मौजूद शिक्षिका को फोन किया तो गेट पर कोई नहीं था। परेशान प्रधानाध्यापिका ने पूरे मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी और जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। गोवर्धन ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय नौविसा की प्रधानाध्यापिका नीता चौधरी 6 जुलाई से छृुट्टियों पर हैं।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब दस बजे वह घर पर काम कर रहीं थीं। इसी बीच उनके मोबाइल फोन पर अचानक कॉल आई। खुद को बीईओ बताकर आए फोन से प्रधानाध्यापिका घबरा गईं। उन्होंने सहायक शिक्षिका विनीता वर्मा को फोन किया तो स्कूल गेट पर कोई नहीं था। उन्होंने बीईओ गोवर्धन महिमा सिंह को पूरे मामले से अवगत कराया। पीड़ित ने बीईओ कार्यालय और थाना मगोर्रा में भी शिकायत दर्ज कराई है। बीईओ महिमा सिंह का कहना है कि प्रधानाध्यापिका के मोबाइल फोन पर बीईओ अधिकारी बनकर कॉल की गई। मामले में विभागीय जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed