फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   B.Ed. entrance exam today

Mathura News: बीएड प्रवेश परीक्षा आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
B.Ed. entrance exam today
मथुरा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी की ओर से आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 आज जनपद के 8 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न होगी। परीक्षा को शुचितापूर्ण और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इस बार परीक्षा में कुल 3,468 परीक्षार्थी शामिल होंगे। गड़बड़ी रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में फोटो स्टेट, साइबर कैफे और पीसीओ की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बैठक कर परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने सभी केंद्रों पर पर्याप्त पेयजल, निर्बाध बिजली और मेडिकल टीम की मुस्तैदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed