फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Beautiful image of Thakur Banke Bihari staring at you

अपलक निहारते रहे ठाकुर बांकेबिहारी की मनोहारी छवि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Beautiful image of Thakur Banke Bihari staring at you
वृंदावन (मथुरा)। उत्तर प्रदेश के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद सोमवार को योगी आदित्यनाथ पहली बार ठाकुर श्रीबांकेबिहारी की नगरी में आकर अपनी सुध-बुध खो बैठे। ठाकुरजी के दर्शन के लिए योगी भारी सुरक्षा के बीच मंदिर पहुंचे। मंदिर में हर बीतता क्षण योगी को ठाकुरजी की ओर खींचता गया। मंदिर में लगभग 15 मिनट की अवधि उन्हें ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के चरणों के निकट ले गई। ठाकुरजी की मनोहारी बांकी छवि को मुख्यमंत्री अपलक निहारते रहे। इस दौरान प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी साथ थे।
विज्ञापन

मंदिर सेवायत आचार्य गोपी गोस्वामी एवं पुरोहित के मंत्रोच्चारण के मध्य मुख्यमंत्री को परंपरागत पद्धति से पूजन-अर्चना कराई। इसके बाद सेवायतों ने योगी को ठाकुरजी का प्रसादी इत्र, चंदन, पटुका, पुष्पमाला तथा मोतीवाला भेंट कीं। इससे पूर्व वीआईपी पार्किंग से सेवायतों द्वारा उनकी मंदिर परिसर तक अगवानी की गई। सिंह द्वार पर पहुंचते ही सेवायत गोस्वामी के मनोकामना पूर्ण होने की बात कहने पर मुख्यमंत्री ने मंदिर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

दर्शन के दौरान मंदिर परिसर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के जयकारों और योगी-योगी के नारों से गूंज उठा। अपने जन्मदिन के अगले दिन श्रीबांकेबिहारी के दर्शन पाकर मुख्यमंत्री गदगद हो गए। इस अवसर पर विधायक श्रीकांत शर्मा, राजेश चौधरी, ठाकुर मेघश्याम सिंह, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, डीएम नवनीत सिंह चहल और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग से पहुंचे मंदिर, चौकी पर चढ़ किए दर्शन
प्रदेश सरकार की दूसरी बार बागडोर संभालने के बाद ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे प्रदेश के सीएम भाव से भरे दिखे। वीआईपी पार्किंग से ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर तक मुख्यमंत्री आए। वहीं जगमोहन के सामने मुख्यमंत्री की सुविधा के लिए प्रबंध कमेटी द्वारा चौकी लगाई गई। जिस पर चढ़कर मुख्यमंत्री ने ठाकुरजी के दर्शन किए।
दुकानों को बंद कराया, मंदिर का एक हिस्सा कराया खाली
मुख्यमंत्री के वृंदावन आगमन को लेकर पुलिस की सुरक्षा कड़ी रही। राम कृष्ण मिशन सेवाश्रम क्षेत्र के बाजार को पुलिस ने खुलने नहीं दिया गया, यहां मेडिकल की दुकानों को भी बंद करा दिया गया। वहीं मुख्यमंत्री के पहुंचने से पूर्व मंदिर के एक हिस्से को खाली करा दिया गया। मंदिर में लगाई गई बैरिकेडिंग और रस्सों के कारण मंदिर दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं को भारी परेशानी उठानी पड़ी। सेवायत भी सुरक्षा घेरे में ही रहे। मुख्यमंत्री के जाने के बाद बाजार खुल सका। इधर, मथुरा वृंदावन, छटीकरा और यमुना एक्सप्रेसवे से वाहनों का भी वृंदावन में प्रवेश बंद रहा।
अचानक बदला कार्यक्रम
वृंदावन के राम कृष्ण मिशन सेवाश्रम के कैथलैब का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर दर्शन के लिए आने का कार्यक्रम था लेकिन एन वक्त पर कार्यक्रम में फेरबदल किया गया। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर सोमवार शाम लगभग 7 बजे पवन हंस हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद उनका काफिला सीधे बांकेबिहारी मंदिर पहुंचा। यहां योगी ने पहले बांकेबिहारी के दर्शन किए और इसके बाद रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम पहुंचे।
कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण के बेटे की शादी में हुए शामिल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण के बेटे की शादी में शामिल होने हाईवे स्थित एक होटल में पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री ने सीएम का स्वागत किया। वहीं योगी ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
कैथ लैब में मिलेंगीं ये सुविधाएं
रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के सह सचिव स्वामी कालीकृष्णानंद ने बताया कि कैथ लैब, हृदय से जुड़ी बीमारियों की जांच और उपचार का केंद्र होता है। जहां एब्लेशन, एंजियोग्राम, एंजियोप्लास्टी और पेसमेकरए आईसीडी के आरोपण सहित परीक्षण और प्रक्रियाएं पूरी की जाती हैं। कार्डिएक कैथीटेराइजेशन प्रक्रियाओं के एक समूह के लिए एक सामान्य शब्द है जो कैथ लैब में किया जाता है जैसे कोरोनरी एंजियोग्राफी। एक बार कैथेटर लगाने के बाद इसका उपयोग एंजियोप्लास्टी, पीसीआई, पर्क्यूटेनियस कोरोनरी इंटरवेंशन, एंजियोग्राफी, ट्रांसकैथेटर एओर्टिक, वाल्व रिप्लेसमेंट, बैलून सेप्टोस्टॉमी और एक इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी अध्ययन या कैथेटर एब्लेशन सहित कई प्रक्रियाओं को करने के लिए किया जा सकता है। इस कैथ लैब में विशेषज्ञों की एक टीम रहेगी, जिसका नेतृत्व एक हृदय रोग विशेषज्ञ करेंगे। पिछले पांच वर्षों से अस्पताल हृदय रोग की चिकित्सा देता आ रहा है अब यह अत्याधुनिक कैथ लैब चिकित्सा की गुणवत्ता को बढ़ा देगा।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
महंत फूलडोल बिहारी दास महाराज, नाभा पीठाधीश्वर महंत सुतीक्षण दास महाराज, जगद्गुरु रामानुजाचार्य विश्वेश प्रपन्नाचार्य महाराज, अक्षय पात्र के अनंतवीर महाराज, मथुरा वृंदावन क्षेत्र के विधायक श्रीकांत शर्मा, मांट क्षेत्र के विधायक राजेश चौधरी, बलदेव के विधायक पूरन प्रकाश, गोवर्धन क्षेत्र के विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजकांत मिश्र, व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रविकांत गर्ग, महापौर मुकेश आर्यबंधु, भाजपा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, अनिरुद्दाचार्य महाराज, ललित अरोड़ा, पद्मनाभ गोस्वामी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा, भारत यादव, प्रशांत शाह, मृदुलकांत शास्त्री, सेवानंद ब्रह्मचारी, भाजपा के महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, श्याम चतुर्वेदी, राजू यादव, हेमंत खंदौली, उदयन शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed