फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Be careful, route diversion will remain today

Mathura News: संभलकर निकलें, आज भी रहेगा रूट डायवर्जन

Thu, 31 Aug 2023 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Thu, 31 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Be careful, route diversion will remain today
मथुरा। रक्षाबंधन के चलते बृहस्पतिवार को भी मथुरा और वृंदावन में रूट डायवर्जन लागू रहेगा। शहर के कई मार्गों पर देर रात तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इन वाहनों को हाईवे से ही डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक देवेश शर्मा ने बताया कि वृंदावन में भारी वाहन पानीगांव चौराहा से वृंदावन की ओर, सौ शैया अस्पताल से कस्बा की ओर, छटीकरा चौराहा से वृंदावन की ओर प्रवेश बंद रहेगा। वहीं, प्राइवेट बसें वैष्णो देवी माता पार्किंग में खड़ी होंगी । इलेक्ट्रिक बसें सुबह छटीकरा चौराहा से रुक्मिणी विहार गोल चक्कर तक आ सकेंगी। शाम को छटीकरा से पूरी तरह बंद रहेंगी। आकस्मिक सेवाओं से जुड़े वाहन एंबुलेंस, फायर सर्विस के वाहन इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।
विज्ञापन


इधर, मथुरा शहर में लक्ष्मी नगर से शहर की ओर भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, ये गोकुल बैराज मोड़ से रवाना होंगे। मसानी चौराहे से डीगगेट की ओर भारी वाहन नहीं आएंगे, ये एनएच- 19 से होकर जाएंगे। गोवर्धन चौराहे व मंडी चौराहा से भूतेश्वर तिराहा की ओर भी वाहन और रोडवेज बस नहीं जा सकेंगी। हाईवे कट व पुराना आरटीओ कट से भी भारी वाहन धौली प्याऊ की ओर प्रतिबंधित रहेंगे। रोडवेज बसें भी धौली प्याऊ के बजाए माल गोदाम रोड से संचालित होंगी। ये बसें मालगोदाम जयगुरुदेव धर्म कांटे वाले रास्ते से आएंगी जाएंगी। रोडवेज की बड़ी बसें गोवर्धन चौराहा से भूतेश्वर की ओर जाएंगी। जरूरत होने पर शहर में ई-रिक्शा और ऑटो को भी प्रतिबंधित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed