फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BDO who occupied the house arrested along with his family

Mathura News: मकान कब्जाने वाले बीडीओ परिवार सहित गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
BDO who occupied the house arrested along with his family
मकान कब्जाने के आरोप में गिरफ्तार बीडीओ और उनका पुत्र।
मथुरा। शहर कोतवाली की राधिका विहार काॅलोनी में मकान कब्जाने के आरोपी इटावा के बसरेहर विकासखंड के बीडीओ, उसकी पत्नी और पुत्र को पुलिस ने मंगलवार को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया। यहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि राधिका विहार निवासी मधु खंडेलवाल ने ढाई करोड़ रुपये के मकान कब्जाने के आरोप में इटावा के बसरेहर विकासखंड में तैनात बीडीओ भूदेव लवानियां, उनकी पत्नी मंजू और पुत्र यश के खिलाफ 2024 में मुकदमा दर्ज कराया था। मधु ने रिपोर्ट में बताया कि उनके पति बीमार रहते हैं। इसलिए वह अपनी बेटी के साथ मुंबई में रहती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राधिका विहार स्थित मकान का एक हिस्सा उन्होंने बीडीओ को किराए पर दे दिया। कुछ दिन बाद जब लौटीं तो पता चला कि बीडीओ और उनके परिवार ने पूरे मकान पर कब्जा कर लिया है। इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की। मारपीट में बीडीओ और उनके पुत्र यश ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस 15 फरवरी को इटावा, बसरेहर विकासखंड के बीडीओ को हिरासत में लेकर कोतवाली आई। यहां उन्होंने बताया कि मधु खंडेलवाल के साथ उनका एग्रीमेंट हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने मकान को ठीक कराने में धनराशि खर्च की है। पुलिस ने उन्हें एग्रीमेंट और मकान पर खर्च किए धनराशि के सबूत देने के लिए 15 दिन का समय देकर छोड़ दिया।


इसके बाद पुलिस उनसे लगातार संपर्क करने में लगी रही, लेकिन वह पुलिस के समक्ष नहीं आए। कोतवाली पुलिस की एक टीम इटावा गई और बीडीओ को गिरफ्तार करके ले आई। जबकि बीडीओ की पत्नी और पुत्र को राधिका विहार से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed