फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bathing in Sangam during Maha Kumbh brings virtuous results

Mathura News: महाकुंभ के दौरान संगम में स्नान करने से पुण्यकारी फलों की होती है प्राप्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bathing in Sangam during Maha Kumbh brings virtuous results
मथुरा। पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण के मुखिया महंत भगतराम महाराज का स्वागत करते संत। - फोटो : mathura
वृंदावन। प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ शुरू होने जा रहा है। महाकुंभ के दौरान संगम में स्नान करने से पुण्यकारी फलों की प्राप्ति होती है। पूरे 12 सालों के बाद प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। महाकुंभ मेले का समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर होगा।
विज्ञापन






परिक्रमा मार्ग स्थित बालाजी धाम में बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में प्रयागराज से आए श्रीपंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण के मुखिया महंत भगतराम महाराज ने कुंभ के बारे में यह जानकारी दी। सर्वप्रथम साधु-संतों ने महाराजश्री का माला एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। महाराजश्री ने कहा कि इस बार का महाकुंभ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होना है। राज्य सरकार ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस बार के कुंभ मेले में लगभग 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के भाग लेने की उम्मीद है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस बार कुंभ मेला को लेकर जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। सभी अखाड़ों को भूमि का आवंटन हो चुका है। परमहंस पीठाधीश्वर महंत स्वामी देवानंद महाराज उदासीन ने कहा कि आज हमारा सौभाग्य है कि गुरुदेव आज हमें आशीर्वाद देने वृंदावन आए हैं। इस बार उनके सानिध्य में कुंभ मेला में शाही स्नान किया जाएगा। मोहिनी बिहारी शरण महाराज, डॉक्टर जयप्रकाश सारस्वत, राकेश दास, बबलू, राहुल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed