फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   basant panchmi cellibration on tomorrow

आगम सुनि ऋतुराज कौ फूलीं सब ब्रजनारि

Mon, 30 Jan 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 30 Jan 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
basant panchmi cellibration on tomorrow
मथुरा में होली
ऋतुराज बसंत के नजदीक आते ही नंदगांव, बरसाना में होली की धूम शुरू हो जाएगी। जग होरी ब्रज होरा की कहावत के अनुसार ब्रज में फाग महोत्सव सवा महीने अर्थात 40 दिन तक चलेगा। नंदगांव, बरसाना से फैला होली का महोत्सव धीरे-धीरे ब्रज सहित पूरे भारत वर्ष में फैल जाता है। इस प्रेममयी होली का शुभारंभ मां शारदा के अवतरण दिवस बसंत पंचमी से ही बरसाना की राधारानी और नंदगांव में कृष्ण के चरणों में गुलाल लगा कर किया जाता है।
विज्ञापन


बसंत पंचमी को ठाकुरजी पर गुलाल, टेसू के रंग, कुमकुम आदि का छिड़काव किया जाता है। नंदगांव, बरसाना के गोस्वामीजन समाज गायन के दौरान आपस में गुलाल लगा कर महोत्सव का शुभारंभ करते हैं। फागुन शुरू होते ही होली की धमार शुरू हो जाती है।
विज्ञापन


इस मद मस्त महीने में समूचे ब्रज मंडल में बहार छा जाती है। समस्त ब्रजवासियों की जुबान पर बरबस ही निकल जाता है कि आय गयी रे बहार, रंगाय दै केसर चूनरी मेरे यार। बसंत के दिन से ही ब्रज में होली का डांढ़ा भी गढ़ जाता है। रात में चारों ओर फागुन के रसिया और चौपइयों का दौर शुरू हो जाता है। चौपइयों वाली मंडली सज धज कर रात-रात भर राधा रूपी सखियों के साथ नृत्य कर कृष्ण काल की कथाओं का चित्रण करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के साथ विश्व प्रसिद्ध लठामार होली की तैयारियों में यहां के लोग जुट जाते हैं। बसंतोत्सव पर नंदभवन में विराजमान विग्रहों को बसंती वस्त्रों से सुसज्जित किया जाएगा। गोस्वामीवृंद जयदेव कृत ललित लवंग लता परिसीलन कोमल मलय समीरे पद से ऋतुराज का स्वागत कर समाज गायन का शुभारंभ करते हैं। इसके बाद नंदीश्वर महादेव, आनंदघन बाबा, आशेश्वर महादेव मंदिर पर भी समाज गायन किया जाता है। समाज गायन के समापन पर बसंती पकवान और केसर, मेवा युक्त बसंती हलवा प्रसाद वितरित किया जाता है। नंदबाबा मंदिर के सेवायत विजेंद्र शरण गोस्वामी और नवल किशोर गोस्वामी ने बताया कि ब्रज में होली का महोत्सव धूलहोली तक चलता है।


बरसाना की लठामार होली छह मार्च को
श्रीजी मंदिर बरसाना के सेवायत संजय गोस्वामी ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध लठामार होली का आयोजन बरसाना में छह मार्च को, नंदगांव में सात मार्च को होगा। पांच मार्च को नंदगांव के नंदबाबा मंदिर में फाग आमंत्रण महोत्सव और बरसाना के श्रीजी मंदिर में लड्डू होली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed