{"_id":"68235f4d13ff2b37e806ad01","slug":"barsana-ropeway-may-start-soon-after-iit-team-inspeced-2025-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: बरसाना रोप-वे को किया ठीक...आईआईटी के इंजीनियर देंगे शासन को रिपोर्ट, जल्द शुरू होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: बरसाना रोप-वे को किया ठीक...आईआईटी के इंजीनियर देंगे शासन को रिपोर्ट, जल्द शुरू होगा संचालन
Tue, 13 May 2025 08:33 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 13 May 2025 08:33 PM IST
सार
बरसाना कस्बे में राधारानी रोप-वे का फिर से संचालन शुरू हो सकता है। इसमें आई खराबी को ठीक कर दिया गया है। आईआईटी के इंजीनियर निरीक्षण के बाद अब इसकी रिपोर्ट शासन को साैंपेंगे। इसके बाद संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन
बरसाना रोप-वे।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के बरसाना कस्बे में राधारानी रोप-वे में आई खराबी को ठीक कर लिया गया है। प्रगति रिपोर्ट को देख आईआईटी रुड़की के इंजीनियर की टीम संतुष्ट नजर आयी। टीम संभवतः कल अपनी रिपोर्ट शासन को भेज देगी। सबकुछ ठीक रहा तो शुक्रवार से रोप-वे चालू हो सकता है।
इसी वर्ष 18 मार्च को बिजली ट्रिप करने से रोप-वे के आकस्मिक ब्रेक नहीं लग पाए। इससे 18 श्रद्धालुओं से भरीं तीन ट्राॅली प्लेटफार्म से आकर टकरा गयीं। इससे कुछ श्रद्धालुओं के आंशिक चोट आईं। शासन ने आनन-फानन में रोप-वे का संचालन बंद करा दिया। विप्रा के इंजीनियरों व आईआईटी रुड़की के इंजीनियर प्रो. एसपी हर्षा व उनके दो सहयोगी संजय व अंकित ने जांच की तो चिप व बायर में कमी मिली।

इसे रोप-वे के निदेशक अभय अवस्थी द्वारा मंगवाने पर दो माह लग गए। चिप व बायर लगाने के बाद रोप-वे के इंजीनियरों ने ट्रायल लिया। इसके बाद पुनः आईआईटी रुड़की की टीम प्रो. एसपी हर्षा व सहयोगी संजय व अंकित के नेतृत्व में मंगलवार को बरसाना पहुंची।
रोप-वे का ट्रायल लिया, जिससे टीम संतुष्ट नजर आयी। रोप-वे के निदेशक अभय ने बताया कि रुड़की से आई इंजीनियरों की टीम ट्रायल से संतुष्ट नजर आयी है। बृहस्पतिवार को टीम अपनी रिपोर्ट शासन को भेज देगी। 15 मई (शुक्रवार )से राधारानी रोप-वे का संचालन चालू हो सकता है।