फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Barricading on one side on Thakur Bankebihari temple road

Mathura News: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर मार्ग पर एक ओर लगाई बैरिकेडिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Barricading on one side on Thakur Bankebihari temple road
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन हर दिन नई योजना बना रहा है। कभी बैरिकेडिंग लगाकर भीड़ को रोका जा रहा है तो कभी लोहे के गेट लगा दिए जाते हैं, लेकिन भीड़ का दबाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह मंदिर मार्ग पर एक ओर बैरिकेडिंग लगा दी गई। रात को दूसरी ओर बैरिकेडिंग करने गए नगर निगम कर्मचारियों का विरोध करते हुए लोगों ने काम रुकवा दिया। गत दिनों मंडलायुक्त अमित गुप्ता, एडीजी राजीव कृष्ण द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक के अगले दिन आईजी दीपक कुमार ने मंदिर सेवायतों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों की बैठक ली। इसके बाद उन्होंने शीघ्र ही व्यवस्था में बदलाव के संकेत भी दिए। आईजी के संकेतों के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर मार्ग पर दुकानों के आगे लकड़ी की बल्लियों से बैरिकेडिंग कर दी। इसका असर क्या होता है, यह तो वीकेंड पर ही पता चल सकेगा। नई बैरिकेडिंग लगाए जाने का स्थानीय व्यापारियों ने विरोध जताया है। बुधवार की रात बैरिकेडिंग करने गए नगर निगम कर्मचारियों को दुकानदारों ने रोक दिया और विरोध किया।
विज्ञापन

हर शनिवार-रविवार के साथ त्योहार पर मंदिर में होने वाली भीड़ अब सातों दिन होने लगी है। आने वाले दिनों में भीड़ का दबाव और बढ़ने की संभावना बनी है। शनिवार-रविवार के बाद 23 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर ठाकुरजी के चरण दर्शन पर भी भीड़ होने की संभावना है। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिकारियों के आदेश के बाद बुधवार की सुबह विद्यापीठ चौराहे से जयपुरिया भवन तक बाजार में एक ओर दुकानों से दो फुट आगे लकड़ी की बल्लियां लगाकर बैरिकेडिंग कर दी गई है। जबकि बाजार की एक ओर की दुकानों को छोड़ दिया गया है। इस व्यवस्था से दुकानदारों में नाराजगी है। बुधवार की रात 11 बजे मोर भवन की ओर बैरिकेडिंग करने पहुंची नगर निगम की टीम को व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ठाकुर बांकेबिहारी व्यापारिक एसोसिएशन के फाउंडर अध्यक्ष अमित गौतम ने कहा कि अधिकारी जमीनी हकीकत को समझने का प्रयास ही नहीं करते हैं। दुकानों के आगे बैरिकेडिंग करने से व्यापारियों को तो नुकसान हो रहा है, इससे श्रद्धालुओं को भी कोई लाभ नहीं मिल रहा है। नीरज गौतम, अशोक शर्मा और गोविंद खंडलेवाल ने कहा कि प्रशासन को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए जिससे व्यापारियों को भी नुकसान न हो और श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिल सके। विरोध करने वालों में दीपक पाराशर, पुनीत वल्लभ गौतम, आकाश गौतम, ब्रजेश शर्मा, महेश खंडेलवाल थे। समाचार लिखे जाने तक व्यापारी और नगर निगम कर्मचारी बांकेबिहारी पुलिस चौकी पर बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed