{"_id":"e584eded1db114b141525cd0d391b338","slug":"baravfat-better-arrangements-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर होंगी बारावफात की व्यवस्था: डीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर होंगी बारावफात की व्यवस्था: डीएम
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 18 Dec 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारावफात पर 24 दिसंबर को शहर में जुलूस निकाला जाएगा। डीएम राजेश कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर व्यवस्थाओं के संबंध में सभी विभागों के अधिकारियों को समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जुलूस कमेटी ने डीएम को बारावफात पर होने कार्यक्रमों के संबंध में अवगत कराया। एक दिन पहले सजावट की जाएगी। इसलिए 23 और 24 को विद्युत की कटौती न की जाए। इस पर डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश देते हुए कहा कि उनकी तरफ से प्रबंध निदेशक विद्युत वितरण निगम को पत्र भेज दिया जाए कि 23 व 24 दिसंबर को विद्युत कटौती न की जाए। जुलूस अपराह्न 1:30 बजे मनोहर पुरा जेंवर मस्जिद से शुरू होकर भरतपुर गेट, घीयामंडी, चौक बाजार, मंडी रामदास होता, डीग गेट, दरेसी रोड़ होता हुआ वापस मनोहर पुरा पर समाप्त होगा। इसके लिए डीएम ने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को निर्देश दिए कि जुलूस मार्गों सहित संबधित वार्डों की सफाई कराई जाए। जामा मस्जिद के पास नालियों तथा बाहर की सफाई कराई जाए। साथ ही सही तरह से जलापूर्ति की जाए। जुलूस के मार्गों पर यातायात डायवर्ट किये जाने के लिए डीएम ने पुलिस अधीक्षक यातायात को निर्देशित किया। डीएम ने जुलूस कमेटी के लोगों को आश्वस्त किया कि इस बार पिछली बार से अच्छी व्यवस्था कराई जाएगी। बैठक में सीडीओ मनीष कुमार वर्मा, पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता, एडीएम प्रशासन अजय कुमार अवस्थी, एसपी क्राइम राममोहन सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विजय कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर चक्रपाणि त्रिपाठी, ईओ उदयराज सिंह, जुलूस कमेटी के अध्यक्ष मौलाना मकसूद, डा. यूनुस कुरैशी, हनीफ आलू वाले, अली अब्बास, अबरार खान वारसी, मौलाना शाहिद तथा यूनुस गाजी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।