फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Banners displaying new routes and fare lists for e-rickshaws and auto-rickshaws have been put up.

Mathura News: ई-रिक्शा-ऑटो के नए रूट और किराया सूची के बैनर लगाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Banners displaying new routes and fare lists for e-rickshaws and auto-rickshaws have been put up.
पुलिस प्रशासन लागू किया गया रूट और किराया सूची
मथुरा। नगर निगम और यातायात पुलिस ने बुधवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर ई-रिक्शा और ऑटो के लिए नए रूट चार्ट एवं किराया सूची से संबंधित बैनर और फ्लेक्सी लगाए हैं। पुलिस-प्रशासन की व्यवस्था विशेष रूप से श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र में लागू की गई है। ट्रेफिक पुलिस द्वारा वर्तमान में ई-रिक्शा और ऑटो के रूट रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त जग प्रवेश ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को निर्धारित रूट और किराए की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराना है। इससे मनमानी वसूली पर रोक लगाई जा सके और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सके। नए बैनरों में ई-रिक्शा और ऑटो के तय रूट, निर्धारित किराया और आवश्यक दिशा-निर्देश अंकित किए गए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम और यातायात पुलिस की टीमों ने प्रमुख चौराहों, पार्किंग स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बैनर व फ्लेक्सी लगाकर आमजन को जागरूक किया। अधिकारियों ने वाहन चालकों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित रूट और किराया सूची का अनिवार्य रूप से पालन करें। निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आगे भी इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे ताकि शहर की यातायात व्यवस्था और यात्री सुविधा को बेहतर बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed