फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bankebihari temple management appeal to devotees not come to temple

Vrindavan: श्रीबांकेबिहारी के भक्तों से अपील, पूर्णिमा पर ऐसे लोग ना आएं; जानें मंदिर प्रबंधन ने क्या कहा

Tue, 11 Feb 2025 08:52 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 11 Feb 2025 08:52 PM IST
सार

साथ ही मंदिर आने वाले भक्तों को किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो इसके लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
bankebihari temple management appeal to devotees not come to temple
बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन को उमड़ा हुजूम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

माघ पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचेंगे। इसे देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। वहीं मंदिर प्रशासन ने अपील कि है बीमार लोग मंदिर न आएं।
विज्ञापन


मंगलवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। भक्तों के पहुंचने का क्रम सुबह पट खुलने से पहले ही शुरू हो गया। पट खुलने पर भक्तों ने आराध्य के दर्शन किए। वहीं माघ पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में भक्तो के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा को लेकर विशेष कदम उठाए हैं। 
विज्ञापन


 

सभी प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर और काउंटिंग मशीनें लगाई गईं हैं। पुलिस भी सतर्क है। सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो इसके लिए हर महत्वपूर्ण स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। 

श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें। मंदिर में डाक्टरों की टीम भी आपात सेवाओं के लिए अलर्ट रहेगी। बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि माघ पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में भक्त आएंगे। इसे देखते हुए लोगों से अपील है जाती है कि कोई भी बीमार व्यक्ति न आए। बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। वन-वे के नियम का पालन करें। 
 
विज्ञापन

बच्चों की जेब में नाम, पते और मोबाइल फोन के नंबर की पर्ची जरूर रखें। जिससे आपात स्थिति में तुरंत फोन पर जानकारी दी जा सके। किसी भी तरह की परेशानी हो तो पुलिस या सेवादारों से संपर्क किया जा सकता है। सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed