फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bankebihari mandir of vrindavan

बांकेबिहारी की कच्ची रसोई के लिए तैयार नहीं सेवायत

Wed, 04 May 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 04 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
bankebihari mandir of vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर
ठाकुर बांकेबिहारी को कई दिनों से कच्चे भोग की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। ठाकुरजी को बड़ी हवेली से आने वाला पक्का प्रसाद ही निवेदित किया जा रहा है।
विज्ञापन


ठाकुरजी की कच्ची रसोई के निर्माण के लिए सेवायत तैयार नहीं हो रहे हैं। कमेटी के आग्रह, मुनादी और नोटिस चस्पा करने के बाद भी बुधवार को किसी सेवायत ने ठाकुरजी की कच्ची रसोई की व्यवस्था के लिए पहल नहीं की।

बताया जा रहा है कि बांकेबिहारी मंदिर के शयनभोग सेवायत और राजभोग सेवायतों में आपसी सामंजस्य न बैठ पाने के कारण यह समस्या आ रही है। मंदिर सेवायतों में यदि जल्द सामंजस्य नहीं बैठ सका तो मंदिर प्रबंध कमेटी विकल्प तलाश रही है। मंदिर प्रबंधन कच्ची रसोई के निर्माण के लिए जल्द ही कोई निर्णय ले सकता है। बुधवार को ठाकुरजी को दूध भात का भोग लगाया गया। राज भोग और शयन भोग की सेवा में बड़ी हवेली से पक्के प्रसाद की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन


बांकेबिहारी मंदिर प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष नंद किशोर उपमन्यु ने कहा कि किसी भी गोस्वामी परिवार ने ठाकुरजी के लिए कच्ची रसोई बनाने में रुचि नहीं दिखाई है। उन्होंने मंदिर के समस्त सेवायत गोस्वामियों को इसके लिए आमंत्रित किया, इसके लिए इश्तिहार भी दिए। उन्होंने कहा कि ठाकुरजी को भूखा नहीं रख सकते, यदि प्रबंधन द्वारा तय की गई समय सीमा में सेवायतों ने कोई निर्णय नहीं लिया तो प्रबंधन कंठी धारण सारस्वत ब्राह्मण भंडारी से ही प्रसाद तैयार कराने को बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed