फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Banke Bihari will wear a Jadema dress worth Rs 1.5 lakh on his birth anniversary

Mathura News: जन्मोत्सव पर 1.5 लाख की जड़ेमा पोशाक धारण करेंगे बांकेबिहारी

Tue, 05 Sep 2023 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Tue, 05 Sep 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Banke Bihari will wear a Jadema dress worth Rs 1.5 lakh on his birth anniversary
वृंदावन। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर ठाकुर बांकेबिहारी पीले और केसरिया रंग की पोशाक धारण कर भक्तों को दर्शन देंगे। इसके लिए मंदिर के सेवायत द्वारा आगरा के एक श्रद्धालु के सहयोग से वृंदावन के कारीगरों द्वारा पोशाक तैयार कराई जा रही है, जिसकी कीमत लगभग 1.5 लाख रुपए है।
विज्ञापन



बांकेबिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर चल रही है। मंदिर के सेवायत गोस्वामी महाभिषेक के लिए पंचामृत, पोशाक, भोग और निज मंदिर में होने वाली अन्य सेवाओं की तैयारियों में लगे हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन ठाकुर बांकेबिहारी की सेवा करने वाले सेवाधिकारी आनंद गोस्वामी ने बताया कि सात सितंबर को भाद्र पद कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। इस दिन ठाकुरजी पीले और केसरिया रंग की पोशाक धारण करेंगे।
विज्ञापन


ठाकुरजी के भक्त आगरा के एक सीए के सहयोग से वृंदावन के कारीगरों द्वारा विशेष पोशाक तैयार की जा रही है। जरी के कपड़े की पोशाक पर बेल बूटों का काम किया जा रह है। इस पोशाक को तैयार करने में कारीगरों को करीब 15 दिनों का समय लगा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जन-जन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी के लिए चांदी का नया स्नान पात्र बनवाया गया है, जिसमें ठाकुरजी का महाभिषेक होगा और चांदी का छत्र भी लगाया जाएगा। यह स्नान पात्र एवं छत्र 11 किलो चांदी के बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed