फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   banke bihari

दर्शन के लिए आया श्रद्धालु हो गया बेहोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
banke bihari
वृंदावन(मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन की नई व्यवस्था दूसरे दिन सोमवार को भी रही। मंदिर दर्शन के लिए आए भक्तों को लाइन लगाकर दर्शन कराए गए। हालांकि मंदिर के बाहर सड़कों पर सोमवार को भीड़ से कुछ राहत जरूर थी, लेकिन मंदिर और मंदिर के बाहर चबूतरे पर हालात बदतर थे। यहां गेट नंबर दो के पास दर्शन के लिए आया श्रद्धालु बेहोश हो गया।
विज्ञापन

गाजियाबाद निवासी 78 वर्षीय शिव सेवक मिश्र सोमवार को अपने परिवार के साथ ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। सुबह गेट नंबर 2 के पास भीड़ के दबाव में फंसकर शिवसेवक गिरकर बेहोश हो गए। स्वास्थ्य कर्मियों और सुरक्षा गार्डों ने उनको स्ट्रेचर पर लिटा कर उपचार कराया। यहां से उन्हें संयुक्त जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। डॉ. रविंद्र कुमार यादव, सरनाम सिंह, सुभाष चंद्र ने बताया की शिवसेवक की हालत बहुत गंभीर थी, तुरंत उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। ऑक्सीजन भी लगाई गई। बिहारी जी की कृपा से वह यहीं होश में आया। उन्हें अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यह हालात दोपहर के समय राजभोग आरती के समय हुए। मंदिर और मंदिर के बाहर हुई भीड़ से हालात बिगड़ने लगे। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए प्रयास किए गए लेकिन यह प्रयास नाकाफी साबित हो रहे थे। इधर, मंदिर पहुंचने के लिए सोमवार को सुबह लगाई गई लाइन हरिनिकुंज चौराहे तक पहुंच गई। जहां लाइन में लगकर भक्त अपने आराध्य के दर्शन करने के लिए पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed